हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Health Tips: शरीर का एक्टिव न रहना कैसे बन सकता है कैंसर का कारण? हेल्थ एक्सपर्ट से जानें इलाज

Health Tips
विज्ञापन

Health Tips: शरीर के एक्टिव न रहने से आपकी हेल्थ पर नेगेटिव असर पड़ता है। इसके कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है, जैसे की हार्ट की बीमारी, टाइप 2 डायबिटीज और स्ट्रोक जैसी पुरानी बीमारियां शामिल है। इसी तरह हाल ही में शारीरिक रूप से एक्टिव न रहने से कैंसर का खतरा भी बढ़ रहा है। इसके कारण एक नहीं बल्कि कई तरह के कैंसर खतरे का कारण बन सकता है। बायोलॉजिकल, फिजियोलॉजिकल  और लाइफस्टाइल इसके कारण है, लेकिन ये यहीं तक सीमित नहीं हैं। इसके कारण वजन बढ़ता है और मोटापा खासकर के ट की चर्बी, एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन को बढ़ा सकती है, जिसे कैंसर का खतरा और बढ़ जाता है।

कैसे कम करें कैंसर का खतरा

शारीरिक एक्टिविटी  सूजन को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। माना जाता है कि पुरानी सूजन डीएनए को नुकसान पहुंचा कर, असामान्य कोशिका वृद्धि को बढ़ावा देकर और ट्यूमर को बढ़ाती है। एक्सरसाइज विशेष रूप से एरोबिक एक्सरसाइज, में एंटी -इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं. जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें- क्या केला वजन बढ़ाने और घटाने में है मददगार? जानें खाने का सही तरीका

विज्ञापन

डॉ अशोक वैद बताते हैं कि शुरुआती कैंसर का इलाज सर्जरी और विकिरण के साथ किया गया था,  जो सौ साल से अधिक पुरानी हैं। कीमोथेरेपी हार्मोन थेरेपी ने पिछले 50 सालों भीतर आए थेरेपी को लक्षित किया। टार्गेटेड थेरेपी और मोलकैकलर थेरेपी पिछले 10 सालों का तक रहा है। साइंस बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है लेकिन आज ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और कुछ कैंसर हैं में सर्जरी के एक लास्ट ऑप्शन होता है।

कैंसर के कारण

अगर आप  एक्टिव नहीं रहते हैं, हेल्दी डाइट नहीं लेते हैं, धूम्रपान, या ज्यादा शराब का सेवन करते हैं, तो ये सभी कैंसर के खतरे को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, खराब लाइफस्टाइल जैसे कि डेस्क पर बैठकर लंबे समय तक काम करना टेलीविजन देखना या इलेक्ट्रॉनिक चीजों का इस्तेमाल करना शामिल है। अक्सर ये चीजें  मांसपेशियों को कमजोर बनाती है, जिसके कारण किसी भी बीमारी का खतरा बढ़ जाता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- क्या आपके खाने में भी है इस विटामिन की कमी? जानें क्या कहती हैं डायटीशियन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola