Hamas Released Hostages: हमास आतंकवादी समूह ने 17 और बंधकों को रिहा कर दिया गया है। इजराइल रक्षा बल (IDF) के अनुसार, रेड क्रॉस ने इन बंधकों को मिस्र को सौंप दिया है। द टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, विवरण के अनुसार, बंधकों में 13 इजराइली और चार थाई नागरिक शामिल हैं। बंधकों को ले जाने वाला काफिला केरेम शालोम क्रॉसिंग की ओर जाएगा, जहां इजराइली अधिकारी नामों की लिस्ट का वेरिफिकेशन करेंगे।
आईडीएफ का कहना है कि “आईडीएफ प्रतिनिधि अपने परिवारों को नियमित रूप से अपडेट कर रहे हैं।” इस बीच इन बंधकों के कुछ परिवारों ने इजराइल जाने वाले लोगों की पहचान और पुष्टि करना शुरू कर दिया है।
12 साल की बच्ची का मां के साथ किया था अपहरण
द टाइम्स ऑफ इजराइल के अनुसार, बंधकों में हिला रोटेम नाम की 12 वर्षीय लड़की शामिल है, जिसे हमास के आतंकवादियों ने उसकी मां राया रोटेम के साथ अपहरण कर लिया था। एक अन्य बंधक एमिली हैंड को भी रिहा किया गया है। जिसके बारे में शुरू में सोचा गया था कि वह 7 अक्टूबर को किबुत्ज बेरी पर हुए हमले में मारे गए लोगों में से एक थी। एमिली किबुत्ज में एक दोस्त के घर पर सो रही थी जब उसका अपहरण कर लिया गया था।
17 साल की नोआम और 13 साल की अल्मा ओर नाम की बंधक को भी हमास आतंकवादियों ने किबुत्ज बेरी में उनके घर से पिता ड्रोर ओर और उनके चचेरे भाई लियाम के साथ बंधक बना लिया था। मां योनाट ओर इस हमले में मारी गईं।
हालांकि रिपोर्ट के अनुसार, माना जाता है कि ड्रोर और लियाम गाजा में बंधक बने रहेंगे। इससे पहले, हमास आतंकवादी समूह ने घोषणा की थी कि उसने 13 इजराइली और सात विदेशियों सहित 20 बंधकों को रेड क्रॉस को सौंप दिया है।
ये भी पढ़ें: हमास समर्थकों ने 3 लोगों को दी सरेआम फांसी की सजा, शवों को बिजली के खंभे पर लटकाया
संबंधित खबरें
आकाश चोपड़ा ने चुने वनडे इतिहास के 5 सबसे महान भारतीय खिलाड़ी
11 mins agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
30 mins agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
1 hr agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
2 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
4 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
6 hrs agoज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूर्व IAS अफसरों का प्लान फेल, ECI में नहीं घुस पाए
14 hrs agoफ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
15 hrs ago10 लाख नौकरियां और 100 अरब डॉलर का निवेश..., स्विट्जरलैंड-भारत में बड़ी डील
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines