हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

इंग्लैंड का डर्टी गेम, पिच क्यूरेटर पढ़ाने आए थे टीम इंडिया को पाठ, गंभीर ने ठिकाने लगाई अक्ल

Gautam Gambhir
विज्ञापन

Gautam Gambhir Fight: ओवल के मैदान पर हेड कोच गौतम गंभीर की पिच क्यूरेटर के साथ तीखी नोकझोंक हुई। दोनों के बीच बात इस कदर बिगड़ गई कि टीम इंडिया के स्टाफ मेंबर्स को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में गंभीर पूरी तरह से आगबबूला होते हुए दिखाई दिए। क्यूरेटर ने कोच को शिकायत करने की धमकी भी दी, लेकिन गंभीर कहां ऐसी गीदड़ भभकी से डरने वाले हैं।

पांचवें टेस्ट मैच से ठीक पहले इंग्लैंड ने डर्टी गेम खेलने की कोशिश की, लेकिन गंभीर ने उन्हें अपने इरादों में कामयाब नहीं होने दिया। पिच क्यूरेटर टीम इंडिया को कैसे प्रैक्टिस करनी है और कैसे नहीं इस बात का पाठ पढ़ाने आए थे, लेकिन भारतीय टीम के हेड कोच ने क्यूरेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी।

गंभीर ने ठिकाने लगाई क्यूरेटर की अक्ल

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिच क्यूरेटर भारतीय प्लेयर्स को नेट पिच का इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे थे। क्यूरेटर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बता रहे थे कि उन्हें कहां पर निशान या लाइन बनानी है या नहीं। बस इसी बात पर कोच गौतम गंभीर भड़क उठे। गंभीर ने क्यूरेटर से कहा कि वह उन्हें नहीं बताएंगे कि भारतीय टीम को क्या करना है और क्या नहीं।

विज्ञापन

इसके बाद भी क्यूरेटर अपनी हरकत से बाज नहीं आया और उसने गंभीर को शिकायत करने की धमकी भी दे डाली। हालांकि, इसका भी गंभीर ने करारा जवाब दिया और उन्होंने पिच क्यूरेटर से कहा कि वह जिससे चाहें उससे जाकर शिकायत कर दें, लेकिन भारतीय टीम को यह ना बताएं कि उन्हें क्या करना है। क्यूरेटर के बर्ताव से भारतीय कोच बुरी तरह से भड़के हुए दिखाई दिए।

क्या बोला पिच क्यूरेटर?

इस पूरे विवाद पर जब पिच क्यूरेटर से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि गंभीर सीरीज दांव पर होने की वजह से छोटी सी बात पर भी चिड़चिड़े हो रहे हैं। रेवस्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए क्यूरेटर ने कहा कि ओवल में भारत-इंग्लैंड के बीच बड़ा और अहम मैच खेला जाना है और शायद इसी वजह से भारतीय टीम के कोच छोटी-छोटी बात पर आपा खो रहे हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने मैनचेस्टर में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए टेस्ट मैच को ड्रॉ कराया था। चौथी पारी में रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 203 रनों की अटूट पार्टनरशिप जमाते हुए टीम इंडिया की हार को टाल दिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola