हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कर्क राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जिसे अपनाकर वे रह सकते हैं संतुष्ट, दे सकते हैं बेस्ट कंट्रीब्यूशन

Best Career Options for Cancerians: कर्क राशि के व्यक्तियों में सहानुभूति, सहयोग और दूसरों की केयर करने जैसे जन्मजात गुण होते हैं। वे लोग वैसे कार्य में बेस्ट फिट हो सकते हैं, जिनमें इन गुणों की खास जरुरत होती है। आइए जानते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए बेस्ट करियर ऑप्शन क्या हैं?

विज्ञापन

Best Career Options for Cancerians: राशिचक्र की चौथी राशि कर्क, चंद्रमा की राशि है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, इस राशि के व्यक्ति रचनात्मक, देखभाल करने वाले और भावुक होते हैं। इसके साथ ही वे सुरक्षा और स्थिरता को काफी महत्व देते हैं। अपने इन गुणों के कारण इस राशि के लोग अक्सर ऐसे करियर की ओर आकर्षित होते हैं, जिनमें वे दूसरों की मदद कर सकते हैं। ऐसे काम से उन्हें से बेहद संतुष्टि मिलती है। विदेशी शख्सियतों में जूलियस सीज़र, एलन मस्क, जॉर्ज डब्ल्यू बुश, नेल्सन मंडेला और टॉम क्रूज और इंडियन पर्सनालिटी में महेंद्र सिंह धोनी और प्रियंका चोपड़ा आदि इसी राशि से संबंधित हैं। आइए जानते हैं, कर्क राशि के जातकों के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन क्या हैं, जिसमें वे अपना बेस्ट कंट्रीब्यूशन दे सकते हैं?

कर्क राशि के लिए 4 सर्वश्रेष्ठ करियर

नर्सिंग (Nursing)

कर्क राशि के जातक नैचुरल रूप से देखभाल करने वाले और दयालु होते हैं। यह देखा गया है कि वे रोगियों और वृद्धों को आराम और सहयोग करने में बेस्ट होते हैं। साथ ही वे लंबे समय तक देखभाल की स्थिति में व्यक्तियों के साथ घनिष्ठ संबंध भी बना लेते हैं। लिहाजा, वे नर्सिंग के काम के लिए एकदम फिट हो सकते हैं, जहां वे संतुष्टि के साथ स्थिर जीवनयापन भी कर सकते हैं।

शिक्षण कार्य (Educational Works)

कर्क राशि के जातक स्वाभाव से धैर्यवान और अध्ययनशील होते हैं। इसके अलावा वे दूसरों को सीखने और आगे बढ़ने में मदद करने का आनंद भी लेते हैं, जो उन्हें शिक्षण कार्य के लिए योग्य बनाते हैं। टीचिंग जॉब, जैसे- टीचर, प्रोफेसर, इंस्ट्रक्टर आदि के अलावा ये एजुकेशन के फील्ड के अन्य कार्यों के लिए भी फिट हो सकते हैं।

विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता (Social Worker)

कर्क राशि के जातक दूसरों की मदद करने और दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित होते हैं। वे सामाजिक कार्य में काफी नाम और धन अर्जित कर सकते हैं। इनके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं (NGO) में अच्छे पदों के लिए एकदम सही उम्मीदवार हैं, जहां वे जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान कर सकते हैं। आज दुनिया भर में ऐसी संस्थाओं में योग्य व्यक्तियों की आवश्यकता हैं, जहां मिथुन राशि के जातक बेस्ट फिट हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मिथुन राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां वे कर सकते हैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

विज्ञापन

मनोवैज्ञानिक सहायता (Psychological Assistance)

कर्क राशि के जातक अच्छे श्रोता और सहानुभूति रखने वाले होते हैं, जो उन्हें मनोवैज्ञानिक परामर्श (Psychological Counselling) के लिए उपयुक्त बनाते हैं। आज मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं पूरी दुनिया में बढ़ रही है। ऐसे में साइकोलॉजिस्ट जैसे प्रतिष्ठित पेशे में कर्क राशि के जातक लोगों उनके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करने में सक्षम हो सकते हैं। आज इस काम में इनकम भी बहुत है।

ये भी पढ़ें: वृषभ राशि के लिए 4 बेस्ट करियर ऑप्शन, जहां वे अर्जित कर सकते हैं भरपूर धन और मान-सम्मान

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola