नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव रोमंचक हो गया है। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कहा कि वे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ेंगे। दिग्विजय दिल्ली में कांग्रेस दफ्तर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं यहां नामांकन फॉर्म लेने आया हूं और कल नामांकन करूंगा।
सोनिया गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह सोनिया गांधी से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे हैं। इस राजस्थान सीएम अशोक गहलोत बुधवार शाम दिल्ली पहुंचे। गहलोत को पार्टी की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मु्लाकात करनी है। बताया जा रहा कि बीते दिनों राजस्थान में जो कुछ भी हुआ उससे आलाकमान बेहद नाराज है। मुलाकात के बाद कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व का क्या रुख रहता है ये देखने लायक होगा। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पार्टी अध्यक्ष की दौड़ में शामिल हो गए हैं। पार्टी अध्यक्ष का चुनाव लड़ने के लिए शशि थरूर भी 30 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।
गहलोत भी दिल्ली में
एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए गहलोत ने राजस्थान में हुए टकराव को छोटी-मोटी घटना बताते हुए कहा कि वह सोनिया गांधी के अनुशासन में काम करेंगे। उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि जैसा सोनिया गांधी चाहेंगी उसी मुताबिक फैसले होंगे।
उन्होंने कहा, ”पार्टी की परंपरा 50 सालों से देख रहा हूं। नंबर वन जो होता है कांग्रेस अध्यक्ष, इंदिरा जी के वक्त से देख रहा हूं, राजीव जी के वक्त से देख रहा हूं, नरसिम्हा राव या अभी सोनिया गांधी जी हैं, हमेशा कांग्रेस में इतना अनुशासन है। इसलिए आज पार्टी संकट में, अगर 44 या 55 (लोकसभा सीटों) पर आ गए तब भी देश में यदि कोई नेशनल पार्टी है तो एकमात्र कांग्रेस पार्टी है। उसकी नेता सोनिया गांधी हैं। सोनिया गांधी जी के अनुशासन में पूरे देश की कांग्रेस है।”
अभी पढ़ें – कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में आया नया मोड़, नामांकन के आखिरी दिन खड़गे की एंट्री
वर्तमान में केवल पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने कहा है कि वह 30 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। अंदरूनी सूत्रों के अनुसार, पार्टी तिरुवनंतपुरम के सांसद को एकमात्र दावेदार बनने से बचाना चाहती है। एक नेता ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा, “इसलिए गहलोत वहां (राजस्थान में) रह सकते हैं और दिग्विजय सिंह लड़ाई में अधिक ताकत हासिल करेंगे।”
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
9 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
12 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
16 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
1 day agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines