Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली शराब नीति मामले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता को ईडी ने आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। अब तक एजेंसी कविता से दो बार पूछताछ कर चुकी हैं। सोमवार को भी एजेंसी ने कविता से 10 घंटे तक पूछताछ की थी।
अब तक दो बार हो चुकी पूछताछ
इससे पहले जांच एजेंसी ने कविता से 11 मार्च को 9 घंटे की मैराथन पूछताछ की थीं। एजेंसी ने उन्हें 16 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह नहीं आईं। शराब नीति मामले में कविता पर आरोप है कि वे ‘साउथ ग्रुप’ का हिस्सा थीं, जिसने रिश्वत देकर दिल्ली की शराब नीति में मनमाफिक बदलाव कराए थे।
और पढ़िए – Sabse Bada Sawal: महंगाई भरे दिन बीते रे भइया….तेल कब तक निकालेगा हमारा ‘तेल’?
बता दें कि इस मामले में ईडी ने हैदराबाद के बिजनेसमेन अरूण पिल्लई को भी गिरफ्तार किया है। पिल्लई ने ही पूछताछ में ईडी के सामने के कविता का जिक्र किया था। उसे ‘साउथ ग्रुप’ का मुखिया बताया जा रहा है।
और पढ़िए – Today Headlines, 21 March 2023: बीआरएस नेता कविता से ED आज भी करेगी पूछताछ, उदयपुर में G20 की बैठक
सुप्रीम कोर्ट में 24 मार्च को होगी सुनवाई
जांच एजेंसी के समन के खिलाफ कविता ने सुप्रीम कोर्ट याचिका लगाई थी। मामले में अब ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर किया है। के कविता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करते हुए कहा कि नियमानुसार ईडी एक महिला को दफ्तर में बुलाकर पूछताछ करने के लिए समन नहीं भेज सकती है।
उनसे उनके आवास पर ही पूछताछ की जानी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने बीती 15 मार्च को ईडी के समन को चुनौती देने के मामले में 24 मार्च को सुनवाई करने की मंजूरी दी थी।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
2 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
9 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
1 day agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
1 day ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines