हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi: सीएम केजरीवाल बोले- भाजपा अन्ना हजारे के कंधे पर बंदुक रख चला रही.....

विज्ञापन

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दावा किया है कि भाजपा उन्हें निशाना बनाने के लिए उनके पूर्व सहयोगी अन्ना हजारे का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा “वे (भाजपा) कहती रही कि शराब नीति में घोटाला है। लेकिन सीबीआई ने कहा कि कोई घोटाला नहीं है। जनता उनकी नहीं सुन रही है। अब ये मुझ पर हमला करने के बहाने अन्ना हजारे जी के कांधे पर रख के बंदुक चला रहे हैं ।

अभी पढ़ें – Jammu Kashmir: क‍िश्‍तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार खाई में गिरी, 8 की मौत और 3 घायल

 

 

मनीष को अनौपचारिक क्लीन चिट

विज्ञापन

आगे मीडिया को दिए बयान में सीएम ने जांच एजेंसियों द्वारा छापेमारी के दौरान दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की दृढ़ता की सराहना की। उन्होंने कहा “जब हम सार्वजनिक जीवन में आते हैं, तो हमें किसी भी जांच के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। सीबीआई ने अपनी सभी जांच पूरी की। मनीष सिसोदिया से 14 घंटे तक पूछताछ की। उन्होंने उनके सवालों का संतोषजनक जवाब दिया। उन्हें उनके लॉकर में कुछ भी नहीं मिला। इसलिए, एक अनौपचारिक उन्हें क्लीन चिट दे दी गई है।”

अभी पढ़ें – Chhattisgarh: रायपुर पहुंचे झारखंड महागठबंधन के विधायक, सुरक्षा इंतजाम सख्त

विज्ञापन

बीजेपी की जांच हो

सीएम ने आगे बीजेपी के खिलाफ जांच की मांग करते हुए कहा, ‘अब जबकि सीबीआई जांच से कुछ नहीं निकला, इसमें कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए। अब इस बात की जांच होनी चाहिए कि वे दिल्ली में विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये में कैसे खरीदना चाहते थे। इससे पहले दिन में, सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को पत्र लिखकर उन पर सत्ता के नशे में होने और आप को बनाने वाले आंदोलन की विचारधारा और मूल्यों को भूलने का आरोप लगाया। उनके मुताबिक केजरीवाल दिल्ली का सीएम बनने के बाद उनकी विचारधारा से भटक गए थे।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola