Congress CEC Meeting: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में सिर्फ 39 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए थे। माना जा रहा है कि कई सीटों पर इंडिया गठबंधन में पेंच फंसा हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस फूंक-फूंककर कदम रख रही है। हालांकि सोमवार को हुई कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की मीटिंग में चौंकाने वाली बातें भी सामने आईं। आइए जानते हैं कि कांग्रेस की इस मीटिंग में क्या-क्या बात हुई?
कमलनाथ के चुनाव लड़ने की संभावना नहीं
जानकारी के अनुसार, सीईसी की मीटिंग में 70 प्रतिशत सीटों पर चर्चा हुई। छिंदवाड़ा से कमलनाथ का नाम प्रपोज नहीं किया गया है। इसके बजाय उनके बेटे नकुलनाथ का नाम सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, कमलनाथ चुनाव नहीं लड़ेंगे। वहीं राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा- राजस्थान की 10 से 15 सीटों पर चर्चा हुई है।
क्या वैभव गहलोत होंगे उम्मीदवार
रंधावा ने आगे कहा- कल तक नामों की घोषणा कर दी जाएगी। हालांकि जब उनसे सवाल पूछा गया कि क्या अशोक गहलोत चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- वो नहीं तो उनके बेटे लड़ लेंगे। आपको बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जोधपुर सीट से बीजेपी के दिग्गज नेता गजेंद्र सिंह शेखावत से हार गए थे। अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस एक बार फिर उन्हें जालौर-सिरोही सीट से मैदान में उतार सकती है। वहीं दूसरी ओर बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए चूरू सांसद राहुल कस्वां की भी सीट लगभग तय मानी जा रही है।
बीजेपी की भी तैयारी पूरी
इधर, बीजेपी ने भी अपनी दूसरी लिस्ट को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। पहली लिस्ट में 195 उम्मीदवारों का नाम शामिल किया गया था। कहा जा रहा है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में करीब 150 उम्मीदवारों का नाम शामिल किया जा सकता है। बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति की मीटिंग में राजस्थान, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के उम्मीदवारों के नाम पर बीजेपी सीईसी की मुहर लगेगी।
ये भी पढ़ें: CAA Rules: क्या सीएए के लागू होने से छिन जाएगी किसी की नागरिकता? जानें क्या है सच
संबंधित खबरें
दिवाली पर इन 5 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें आज का राशिफल
27 mins agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
30 mins agoवनवास से राम जी वापसी पर मनाते है दिवाली, फिर लक्ष्मी-गणेश की पूजा क्यों?
44 mins agoदिवाली पर करें लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
2 hrs agoआज दिवाली पूजा के लिए किन चीजों की होगी जरूरत, यहां देखें सामग्री लिस्ट
2 hrs agoरक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जवानों के साथ मनाया दिवाली का जश्न
8 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
10 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
11 hrs agoकेरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
12 hrs ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines