---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chhath Puja 2025 Upay: छठ पर्व में महिलाएं करें ये 3 उपाय, छठी मैया की कृपा से मिल सकता है संतान सुख

Chhath Puja 2025 Upay: प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने, परिवार की सुख-शांति और संतानों की लंबी आयु व अच्छे स्वास्थ्य की कामना के लिए हर साल बड़ी संख्या में भक्तजन छठ का व्रत रखते हैं. हालांकि, ये व्रत काफी कठिन होता है क्योंकि 36 घंटे बिना कुछ खाए-पिए रहने के साथ 4 दिनों तक कड़े नियमों का पालन करना होता है. इसके अलावा इन दिनों संतान प्राप्ति के लिए कुछ विशेष उपाय करने भी लाभदायक रहते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

Chhath Puja 2025 Upay: छठ के महापर्व की शुरुआत हो गई है. ये पर्व 4 दिन तक चलता है, जिस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है. साथ ही 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखा जाता है. आमतौर पर महिलाएं अपने बच्चों के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र, तरक्की और खुशहाली के लिए छठ का व्रत रखती हैं. इसके अलावा ये व्रत उन लोगों के लिए रखना भी शुभ होता है, जिन्हें संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है. इससे उन्हें छठी मैया की विशेष कृपा प्राप्त होती है और सूनी गोद जल्द भर सकती है. हालांकि, इन दिनों व्रत रखने के अलावा कुछ उपाय करने भी शुभ रहते हैं.

आज हम आपको शास्त्रों में संतान प्राप्ति के लिए छठ पर्व के दौरान करने वाले तीन सिद्ध उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं. ये उपाय व्रती के साथ-साथ वो महिलाएं भी कर सकती हैं, जिन्होंने किसी कारणवश व्रत नहीं रखा है.

---विज्ञापन---

संतान प्राप्ति के प्रभावशाली उपाय

  • यदि किसी कारण आपको संतान सुख नहीं मिल रहा है तो छठ पर्व के मुख्य दिन यानी छठ पूजा पर अपने घर से छठ घाट तक दंडवत प्रणाम करते हुए जाएं. इस दौरान छठी मैया से संतान प्राप्ति की इच्छा करें. घाट पहुंचकर उन्हें जल से अर्घ्य दें और फल अर्पित करें. इस उपाय से आपकी संतान प्राप्ति की इच्छा पूरी हो सकती है.
  • महिलाएं छठ पर्व के पहले अर्घ्य वाले दिन यानी 27 अक्टूबर को छठी मैया की पूजा करें. फिर लाल कपड़े में गेहूं-गुड़ बांधें और उसे गरीबों को दान करें. इस उपाय से आपको छठी मैया की विशेष कृपा प्राप्त होगी और संतान प्राप्ति की इच्छा जल्द पूरी हो सकती है.
  • महिलाएं छठ पूजा के दिन शाम के समय डूबते सूर्य को तांबे के लोटे में दूध और जल मिलाकर अर्घ्य दें. इस दौरान सूर्य मंत्रों का जाप करें. अगले दिन सुबह भी दूध और जल से सूर्य देव को अर्घ्य दें. इस उपाय से सूर्य देव की कृपा से आपको संतान सुख का आशीर्वाद मिल सकता है.

2025 के छठ पूजा का कैलेंडर

  • पहला दिन (नहाय खाय)- 25 अक्टूबर, शनिवार
  • दूसरा दिन (खरना)- 26 अक्टूबर, रविवार
  • तीसरा दिन (संध्या अर्घ्य)- 27 अक्टूबर, सोमवार
  • चौथा दिन (उषा अर्घ्य)- 28 अक्टूबर, मंगलवार

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: गलती से टूट जाए छठ पूजा का व्रत तो ऐसे करें प्रायश्चित, नहीं लगेगा दोष

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 25, 2025 01:58 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola