PM Modi Parliament Speech Live: राज्यसभा में बुधवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी से कई सवाल किए। उन्होंने कहा कि लोग सदन में नफरत की बात ज्यादा करते हैं। देश में कहीं भी जाओ हिंदू-मुस्लिम, वही है क्या देश में, दूसरे मुद्दे नहीं मिलते क्या।
राज्यसभा में मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हंगामा भी हुआ। खड़गे ने गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की डॉक्युमेंट्री बैन किए जाने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस मसले पर तो वाजपेयी जी ने भी राजधर्म के पालन की बात कही थी।
खड़गे ने कारोबारी अडाणी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक कारोबारी की संपत्ति 50 हजार करोड़ थी। 2019 में 1 लाख करोड़ थी। फिर दो ही साल में ऐसा क्या हुआ कि संपत्ति 12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई। यह कैसा जादू है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि गुजरात में एक किसान को 31 पैसे बकाया होने के चलते एनओसी नहीं मिलता है। लेकिन धनकुबेरों के 9,000 करोड़ रुपये माफ हो जाते हैं।
और पढ़िए – राष्ट्रपति के अभिभाषण पर PM मोदी आज लोकसभा में देंगे जवाब
उन्होंने आगे कहा कि आज हर जगह नफरत फैल रही है। हमारे ही प्रतिनिधि उसे बढ़ावा दे रहे हैं। मैं पीएम से पूछना चाहता हूं आप चुप क्यों बैठे हो? आप सबको डराते हो। एक नजर पड़ी आपकी तो वो समझ जाएगा कि टिकट नहीं मिलेगा, चुप हो जाएगा। आप मौनी बाबा बनकर बैठे हैं, इसलिए ये हालात बनें हैं।
खड़गे ने कहा, कहीं क्रिश्चियन का धार्मिक स्थल, उस पर निगाहें हैं। अगर देश में कहीं भी शेड्यूल कास्ट मंदिर चला जाता है तो उसे मारते हैं, सुनवाई नहीं होती। शेडयूल कास्ट को देश में हिंदू मानते हैं तो ना उसे मंदिर क्यों नहीं जाने देते। मंत्री और विधायक केवल दिखावे के लिए उसके घर जाकर खाना खाकर फोटो शेयर करते हैं।
जब धर्म एक है तो उसे मंदिर में क्यों नहीं जाने देते हो। एक तरफ वो हमारे साथ भी नफरत करते हैं। धर्म-जाति-भाषा के नाम पर नफरत कर रहे हैं। नफरत छोड़ो और भारत को जोड़ो। राष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा था कि हिंदू हो या मुसलमान, राजा हो या किसान…सबका सम्मान करना चाहिए।’
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
4 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
5 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
7 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
9 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
9 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
10 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
10 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
12 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
14 hrs agoहांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines