BJP Workers Washed Godowlia Nandi Chauraha Kkashi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 17 फरवरी को बाबा विश्वनाथ की नगर काशी पहुंची। यह यात्रा गोलगड्डा और पीलीकोठी होते हुए गोदौलिया पहुंची। यहां राहुल ने काशी विश्वानाथ के दर्शन कर जनसभा को संबोधित किया। वहीं, न्याय यात्रा के जाने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गोदौलिया की सड़कों को गंगाजल से धोया।
51 लीटर गंगाजल से नंदी चौराहे की सफाई
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की यात्रा के गोदौलिया से गुजरने के बाद नंदी चौराहे को 51 लीटर गंगाजल से धोया। उनका कहना था कि राहुल ने इस चौराहे को दूषित किया है। यहीं से उन्होंने अपनी न्याय यात्रा निकाली थी।
‘बेरोजगाई और महंगाई सबसे बड़े मुद्दे’
इससे पहले, कांग्रेस सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में इस समय 2 सबसे बड़े मुद्दे हैं। पहला, बेरोजगारी और दूसरा, महंगाई। उन्होंने आरोप लगाया कि आज 2 हिंदुस्तान बन गए हैं- एक अरबपतियों का और दूसरा गरीबों का। राहुल ने न्याय यात्रा के दौरान एक बेरोजगार युवक से भी बात की।
किसानों, मजदूरों और गरीबों को नहीं दिखाती मीडिया
राहुल गांधी ने कहा कि बड़े-बड़े मीडिया संस्थान गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी के हैं। ये लोग किसान, मजदूर और गरीबों को नहीं दिखाते। ये लोग 24 घंटे केवल नरेंद्र मोदी को दिखाते हैं।
यह भी पढ़ें: ‘देश में बेरोजगारी बढ़ गई है, लेकिन यह PM मोदी को दिखाई नहीं देता’, काशी में बोले राहुल गांधी
हमें मंदिर में कैमरा नहीं ले जाने दिया गया
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी ने काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया और बाबा विश्वनाथ और मां गंगा का आशीर्वाद लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के हर नेता को अपने साथ मंदिर के अंदर कैमरा ले जाने की अनुमति है, लेकिन हमें इसकी अनुमति प्रशासन ने नहीं दी। इसके अलावा, मंदिर प्रशासन ने अभी तक राहुल गांधी का पूजा करते हुए कोई वीडियो भी जारी नहीं किया है, जिसे हम आपको दिखा सकें।
यह भी पढ़ें: दक्षिण भारत में मिला BJP को एक और ‘साथी’, इस दल के साथ हुआ समझौता
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
10 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
11 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
12 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
14 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
14 hrs agoसौरव दास की बढ़ी मुश्किल! नागरिकता को लेकर HC ने जारी किया नोटिस
16 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
16 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines