---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘दिल्ली में पाठशाला की जगह मधुशाला बनाई’; AAP के खिलाफ BJP सांसद अनुराग ठाकुर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Anurag Thakur Press Conference: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर भाजपा लगातार आम आदमी पार्टी पर हमलावर है। आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कैग रिपोर्ट पर सवाल उठाए तो भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कैग रिपोर्ट को आधार बनाकर आप को घेरा।

---विज्ञापन---

Anurag Thakur Press Conference: भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी को घेरा। उन्होंने कहा कि दिल्ली शराब घोटाला 2026 करोड़ का है और राजकोषीय घाटा भी इतना ही हुआ है। यह कैग रिपोर्ट कह रही है। आम आदमी पार्टी स्वराज से शराब पर आई। झाड़ू से शराब पर आए। 8 मंत्री और 15 विधायक जेल गए। खुद अरविंद केजरीवाल जेल गए और मुख्यमंत्री की कुर्सी गंवाई। आप के पाप बहुत बड़े हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप ने पाठशाला की जगह मधुशाला खोली। CAG रिपोर्ट ने दिल्ली के घोटाले को लेकर 10 फ़ाइंडिंग दी हैं। राजकोषीय घोटाला 2026 करोड़ का है। घोटाले के किंगपिन अरविंद केजरीवाल हैं। 2026 करोड़ का घोटाला राज्य का नुकसान है। अरविंद केजरीवाल बताएं कि इसका मुनाफा किसके पास गया? आम आदमी बताए कि दुल्हा या दुल्हन होगा? उसके सारे नेता तो जेल जा चुके हैं। उनकी पार्टी में एक भी ईमानदार आदमी नहीं बचा।

---विज्ञापन---

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आपदा का दिल्ली की सत्ता से जाना जरूरी है। कोरोना काल में जब सुविधाओं की कमी थी, तब आम आदमी पार्टी शराब घोटाले का ताना बाना बुनने में मस्त थी और जनता महामारी से त्रस्त थी। ऐसी सरकार से क्या उम्मीद की जा सकती है? दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने 10 साल में सिर्फ घोटाले किए। जनता के बारे में कुछ नहीं सोचा।

---विज्ञापन---

 

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कौन है? आतिशी खुद का मुख्यमंत्री नहीं मानती। आप के पास कोई ईमानदार नेता नहीं है। इसलिए दिल्ली की जनता के मन बना लिया है कि अब आप को सत्ता से बेदखल करना है। दिल्ली की जनता डबल इंजन की सरकार चाहती है, इसलिए इस बार भाजपा को बहुमत से जिताएगी। दिल्ली की जनता चाहती है कि उसे भी केंद्र की योजनाओं का लाभ मिले। भाजपा की सरकार आने पर सभी वादे पूरे किए जाएंगे।

---विज्ञापन---

First published on: Jan 11, 2025 01:59 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola