हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

UP में घना कोहरा, Bihar में कड़ाके की ठंड, IMD का आया अलर्ट, जानिए मौसम का हाल

Bihar-UP Weather Update Today: मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। वाहन चालकों को सलाह है कि कोहरे का अपडेट लेकर अपनी यात्रा करें।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो, क्रेडिट गूगल

Bihar-UP Weather Update Today: बिहार और यूपी के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट आया है। यहां 15 दिसंबर से सुबह-शाम घना कोहरा पड़ेगा, वहीं तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी। फिलहाल यहां 1 से 8 दिसंबर के बीच अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आसमान रहेंगे साफ, दिन में खिलेगी धूप

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दो हफ्ते दोनों राज्यों के मौसम में ज्यादा बदलाव आने की संभावना नहीं है। फिलहाल यहां सुबह-शाम की ठंड के साथ दिन में धूप खिलेगी। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा रहने का अनुमान है। बिहार के कुछ जिलों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 01 December: आज मार्गशीर्ष अमावस्या और सुकर्मा योग का 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

15 दिसंबर से एयर ट्रैफिक रहेगा बाधित 

मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। वाहन चालकों को सलाह है कि कोहरे का अपडेट लेकर अपनी यात्रा करें। वहीं, बुजर्ग और सांस संबंधी मरीज तड़के सैर करने से परहेज करें। मौसम विभाग के अनुसार 15 दिसंबर को बाद कोहरा बढ़ेगा, जिससे सुबह विजिबिलिटी कम रहेगी और इससे उड़ानों पर असर पड़ने की संभावना है।

सुबह रही कोहरे की चादर 

रविवार तड़के यूपी के बहराइच, कुशीनगर,लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती में कोहरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार 2 दिसंबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत के इलाकों में घना कोहरा पड़ने का अनुमान है।

शाम को न्यूनतम तापमान में होगी गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार पटना, सहरसा, बेगुसराय और अन्य जिलों में अगले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। अलग-अलग जिलों में देर शाम तापमान पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक कम होने की संभावना है। जिसके बाद सुबह आठ बजे के बाद तापमान बढ़ेगा, दिन में आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी।

ये भी पढ़ें: BJP से सीएम, सहयोगी दलों के 2 डिप्टी सीएम; महाराष्ट्र में बनी सहमति! इस दिन शपथ लेगी नई सरकार

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें