Bihar News: बिहार (Bihar) के बेगूसराय (Begusarai) में मंगलवार को चार थाना क्षेत्रों में अंधाधुंध फायरिंग (Begusarai Shootout) करने वाले चार आरोपियों को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बता दें कि बदमाशों ने बेगूसराय में अंधाधुंध फायरिंग की थी। इनमें 10 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। फायरिंग करने वाले आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। जानकारी के मुताबिक अब सभी चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
तीन बेगूसराय से और एक झाझा से गिरफ्तार
रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने इस फायरिंग कांड में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम युवराज, केशव, अर्जुन और समुत बताए गए हैं। हालांकि मामले में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। प्रारंभिक तौर पर इतनी ही बताया गया है कि तीन आरोपियों को बेगूसराय से और एक आरोपी को झाझा से पकड़ा गया है। पुलिस अब सबी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि बेगूसराय में इन बदमाशों ने फायरिंग की थी। इसमें 10 लोगों को गोली लगी थी। एक की मौत हो गई थी। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
नेशनल हाईवे पर 30 KM तक चला था खूनी तांडव
आपको बता दें कि बिहार के बेगूसराय जिले में इसी मंगलवार शाम को बदमाशों ने नेशनल हाईवे-28 स्थित चार अलग अलग थाना क्षेत्रों में तावड़तोड़ फायरिंग की थी। बदमाशों के इस खूनी खेल में 10 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से एक की मौत हो गई थी। आरोपी करीब 30 किमी तक गोलियों बरसाते गए थे। पुलिस ने आरोपियों पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस मामले में सात पुलिस वालों पर भी गाज गिरी थी।
अभी पढ़ें – कोर्ट ने जिग्नेश मेवानी को सुनाई 6 महीने की सजा, जानें क्या है 6 साल पुराना मामला
जहां घटना हुई, वहीं की पुलिस जांच करेगीः CM नीतीश
वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना की जांच के मामले में कहा कि जहां घटना हुई है, वहां की पुलिस मामले की जांच करेगी। जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार शुक्रवार को किसी कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां पत्रकारों की ओर से उनसे बेगूसराय की घटना के बारे में पूछा गया। उन्हें बताया कि भाजपा ने इस घटना की सीबीआई और एनआईए से जांच कराने की मांग की है। इस पर नीतीश कुमार ने कहा कि घटना जहां हुई है वहीं की पुलिस पूरी जांच करेगी।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
40 mins ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
3 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
5 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
5 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines