Arvind Kejriwal की आज PMLA कोर्ट में पेशी, हाईकोर्ट की सुनवाई से लेकर गिरफ्तारी तक, 5 पॉइंट में पूरा घटनाक्रम

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest Timeline: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ED ने दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तार किया है, लेकिन इस गिरफ्तारी से पहले उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। सुनवाई ED के पक्ष में हुई, इसके बाद शुरू हुआ गिरफ्तारी का घटनाक्रम, जानिए कब, कैसे और क्या हुआ?

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest

Delhi CM Arvind Kejriwal Arrest Timeline: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब नीति घोटाले (Delhi Excise Policy) में बीते दिन गिरफ्तार हो गए। आज धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को पेश किया जाएगा। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई होने की संभावना है। गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी ने आज देशभर में भाजपा मुख्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान भी किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

केजरीवाल की रात ED ऑफिस में बीती

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम बीती शाम अरेस्ट वारंट लेकर अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची। करीब 2 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें उनके घर से ही गिरफ्तार किया और अपने साथ ED दफ्तर ले गई। वहां केजरीवाल का मेडिकल कराया गया। उनकी रात ED ऑफिस में ही बीती। अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले में पूछताछ के लिए ED ने करीब 9 समन भेजे थे, लेकिन अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए, बल्कि उन्होंने ED के खिलाफ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दोनों कोर्ट ने केजरीवाल को झटका दिया। आइए जानते हैं कि पिछले 24 घंटे में हाईकोर्ट में सुनवाई से लेकर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तार तक क्या-क्या हुआ?

विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई

प्रवर्तन निदेशालय (ED) दिल्ली शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल से पूछताछ करना चाहती है। इसके लिए ED ने समन भेजकर केजरीवाल को बुलाया, लेकिन 9 समन देने पर भी वे पेश नहीं हुए। केजरीवाल ने ED के समन को अवैध बताते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने यह सुनिश्चित करने की मांग की कि अगर वे ED के सामने पेश हुए तो उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। गुरुवार को हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई की और केजरीवाल को झटका दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि जब आप पेश होंगे, तभी पता चलेगा कि आपको समन क्यों भेजे गए हैं? बतौर गवाह बुलाया गया है या बतौर आरोपी, जाएंगे तभी तो मामला सामने आएगा।

विज्ञापन

10वां समन देने पहुंची ED टीम

दिल्ली हाईकोर्ट ने ED से पूछा कि वे सबूत दिखाएं, जिनके आधार पर अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया जा रहा है। ED ने सबूत दिखाए और इसके बाद जज ने केजरीवाल को झटका दिया। हाईकोर्ट की सुनवाई के बाद गुरुवार शाम ED की टीम केजरीवाल के घर 10वां समन देने पहुंची। ED टीम के अंदर जाने के बाद माहौल बदल गया। खबरें बाहर आईं कि ED टीम केजरीवाल से पूछताछ कर रही। ED के संयुक्त निदेशक कपिल राज ने उनसे  सवाल जवाब किए। समन के साथ ED के पास सर्च वारंट भी था, जिसके तहत अरविंद केजरीवाल के घर की तलाशी भी ली गई।

विज्ञापन

RAF की तैनाती, CM हाउस की सीलबंदी

ED की टीम जैसे ही केजरीवाल के घर के अंदर गई, बाहर RAF तैनात हो गई। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। माहौल देखते हुए आप के मंत्री, विधायक, विधानसभा स्पीकर, वर्कर केजरीवाल के घर के बाहर जुट गए, लेकिन किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया गया। जैसे-जैसे अंदर से खबरें बाहर आई, आप कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने भाजपा विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। आक्रोश बढ़ता देखकर पुलिस ने आप वर्करों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। केजरीवाल के घर को आगे और पीछे से सील कर दिया गया। दोनों गेटों पर पुलिस और RAF की टुकड़ी तैनात की गई।

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी

2 घंटे की पूछताछ के बाद केजरीवाल के घर से खबर आई कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। ED की टीम ने उनका फोन जब्त किया। PMLA की धारा 50 के तहत उनके बयान दर्ज किए। केजरीवाल ने उनके सभी सवालों के जवाब दिए। उनके परिजनों के फोन भी जब्त किए गए थे। कड़ी सुरक्षा में ED की टीम पीछे के गेट से केजरीवाल को लेकर ED ऑफिस के लिए निकली।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ