Deepak Pandey
मैं 12 साल से पत्रकारिता से जुड़ा हुआ हूं। दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समेत कई संस्थानों में काम कर चुका हूं। इस वक्त न्यूज 24 डिजिटल में कार्यरत हूं।
Read More---विज्ञापन---
Arun Govil Net Worth Meerut Lok Sabha Election Phase 2 Voting : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक पार्टियां भी चुनाव में एक्टिव हो गई हैं। उम्मीदवारों की ओर से नामांकन पत्र दाखिल किया जा रहा है, जिसमें उन्हें अपनी सारी अच-अचल संपत्ति का ब्यौरा देना पड़ता है। आइए जानते हैं कि टीवी के राम की कितनी प्रॉपर्टी है।
भारतीय जनता पार्टी ने यूपी की मेरठ लोकसभा सीट से टीवी के राम अरुण गोविल को चुनावी मैदान में उतारा है। उन्होंने 2 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र भरा। अब लोग जानना चाहते हैं कि उनके पास कितनी संपत्ति है। अरुण गोविल पर 14.64 लाख रुपये का लोन है, लेकिन फिर भी वे करोड़पति हैं। अरुण गोविल के पास कुल चल संपत्ति 3.19 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी 2.76 करोड़ की मालकिन हैं। आइए डिटेल में वीडियो में जानते हैं कि टीवी के राम के पास कुछ कितनी संपत्ति है।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.