अहमदाबाद प्लेन क्रैश किसकी गलती? पायलट्स बता रहे क्या हो सकती है बोइंग विमान हादसे की वजह

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा आखिर किस चूक के कारण हुआ? ऐसा क्या टेक्निकल फॉल्ट आया था कि विमान उड़ान भरते ही गिर गया और उसमें आग लग गई। पायलट्स भी उस तकनीकी खामी को कंट्रोल नहीं कर पाए और उन्हें मदद मांगनी पड़ी, लेकिन कुछ भी करके वे प्लेन को क्रैश होने बचा नहीं पाए।

Ahmedabad Plane Crash | Air India | Gujarat

अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा आखिर किस चूक के कारण हुआ?

Ahmedabad Plane Crash Probable Reasons: गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया की लंदन जा रही फ्लाइट क्यों क्रैश हुई? उड़ान भरते ही विमान गिर गया, उसमें आग लग गई और विमान में सवार 241 लोगों की मौत हो गई। आखिरी ऐसा क्या हुआ था कि टेकऑफ से पहले तक तो विमान ठीक था और उड़ान भरते ही उसकी स्पीड कम हो गई। अचानक ऊंचाई भी कम हो गई और विमान बिल्डिंग से टकराकर क्रैश हो गया। टेक्निकल एक्सपर्ट्स हादसे के लिए एक नहीं कई खामियों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। फ्लाइट इंस्ट्रक्टर कैप्टन संजय भटनागर कहते हैं कि आजकल फ्लाइंग में सब ऑटोमेटिड है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों इंजन फेल होने की संभावना कम

पैरामीटर चेक करने के बाद ही फ्लाई करने कि इजाजत मिली होगी। टेकऑफ तक सब ठीक था। 50 सेकंड में ही कुछ ऐसा हो गया, जिससे प्लेन का इंजन पावर लूज हो गया। दोनों इंजन एक साथ फेल हो जाएं, इसकी संभावना बेहद कम है। टेकऑफ के बाद फ्लैप्स को बंद करने के दौरान जहाज थोड़ा एलिवेशन लूज करता है, जिसके बाद विमान फिर तेजी आसमान में उड़ जाता है तो क्या बोइंग प्लेन के फ्लैप्स समय से पहले बंद कर दिए गए थे, इसकी जांच होनी चाहिए। विमान पायलट्स के कंट्रोल में था, लेकिन वे कुछ नहीं कर पाए। ओवरलोड होने की संभावना भी कम है, क्योंकि यह बात कंप्यूटर पर डिस्प्ले हो जाती।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एयर इंडिया के पूर्व कमर्शियल पायलट?

अहमदाबाद में प्लेन क्रैश होने के कारणों पर एयर इंडिया के पूर्व कमर्शियल पायलट और BJD नेता मनमथ राउत्रे भी बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज तक किसी ने एयर इंडिया के ट्रेनिंग स्टैंडर्ड पर सवाल तक नहीं उठाया। बीते दिन अलग-अलग सोर्स से जो डेटा पेश किए गए, वो आधे सच भी नहीं थे। अब तक सामने आए तथ्यों से एक बात साफ हुई है कि बोइंग प्लेन में मेंटेनेंस का काम चल रहा था, काफी हद तक काम पूरा हो भी चुका था। प्लेन के कई कंपोनेंट‌स की ओवरहॉलिंग हो चुकी थी।

विज्ञापन

थ्रस्ट या लैंडिंग गियर में समस्या आई होगी

हो सकता है कि मेंटेनेंस के दौरान कोई गलती हो गई हो, क्योंकि बोइंग प्लेन का रिकॉर्ड आज तक बेदाग रहा है। ऐसा लगता है कि थ्रस्ट में कोई समस्या आ गई होगी। हादसास्थल को गौर से देखें तो ऐसा लगता हैं कि प्लेन का लैंडिंग गियर उस तरह से ऊपर नहीं गया होगा, जैसा कि उसे जाना चाहिए था। लैंडिंग गियर फेल हो गया होगा, जिसका मतलब है कि कोई बड़ी तकनीकी खराबी है हुई। अगर दोनों फेल हो गए हैं तो बोइंग प्लेन के डिजाइन में गलती होने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ