दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को NH-9 से जोड़ने वाला रास्ता बंद, जानें प्रशासन को क्यों लेना पड़ा फैसला?

Delhi Meerut Expressway to NH 9 connecting Road Closed: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DMI) को गाजियाबाद में NH-9 को कनेक्ट करने वाले रास्ते को आज सुबह से बंद कर दिया गया. यह रास्ता रात 9 बजे तक बंद रहेगा. पीक आवर्स की वजह से लगने वाला ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन को इस रास्ते को बंद करने का फैसला लेना पड़ा है.

Ghaziabad Road Loop closed

Delhi Meerut Expressway to NH 9 connecting Road Closed: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (DMI) पर ABS इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लगने वाले भयंकर ट्रैफिक जाम से लोगों को राहत मिलेगी. डीएमआई को गाजियाबाद में NH-9 को कनेक्ट करने वाले रास्ते को आज सुबह से बंद कर दिया गया. यह रास्ता रात 9 बजे तक बंद रहेगा. पीक आवर्स की वजह से लगने वाला ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए प्रशासन को इस रास्ते को बंद करने का फैसला लेना पड़ा है. पिछले साल ही क्रॉसिंग रिपब्लिक के लोगों की भारी डिमांड पर इस रास्ते को खोला गया था.

लंबे समय की मांग एक पल में ‘क्लोज’

गाजियाबाद के शाहबरी रोड लूप को खोलने की मांग क्रॉसिंग रिपब्लिक के निवासी लंबे समय से कर रहे थे. कनेक्टिविटी सुधारने की मंशा और लोगों की लंबित मांग को पूरा करते हुए पिछले साल इस लूप को खोल दिया गया था, लेकिन इस लूप के खुलते ही पीक ऑवर्स में ABS इंजीनियरिंग कॉलेज के पास लंबा जाम लगने लगा था. वहीं, इस लूप के खुलने से एनएच-9, एक्सप्रेसवे और शाहबेरी रोड तक आना जाना आसान हो गया था. हाई-स्पीड कॉरिडोर के लिए अब यही रास्ता अड़चन बनने लगा था.

अधिकारियों की सुनें, क्यों लेना पड़ा फैसला?

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद से निकाले गए एक्सेस प्वाइंट को बंद करने को लेकर अधिकारी कहते हैं कि नेशनल हाइवे 9 पर रोजाना करीब 4 लाख लोग सफर करते हैं, वहीं अकेले एक्सप्रेस पर यह संख्या करीब 50 हजार के करीब है, ऐसे में एक्सेस प्वाइंट ट्रैफिक जाम का मुख्य चौक बन गया था, यहां पर होने वाले हादसों की संख्या भी बढ़ रही थी, इसलिए पीक आवर्स के दौरान सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक इस रास्ते को बंद करने का फैसला लेना पड़ा.

क्रॉसिंग रिपब्लिक और प्रताप विहार के लिए फिर पुराने हालात

पीक ऑवर्स में गाजियाबाद शाहबेरी लूप रोड के बंद होने से क्रॉसिंग रिपब्लिक और प्रताप विहार के लिए फिर पुराने हालात बन गए हैं. लूप के खुलने से क्रॉसिंग रिपब्लिक और आसपास के क्षेत्रों के लोग एनएच-9, एक्सप्रेसवे और शाहबेरी रोड तक आसानी से पहुंचने लगे थे, वहीं लूप के बंद हो जाने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ