हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Online Gaming Bill 2025 पूरी तरह बदल देगा BGMI और Free Fire MAX का भविष्य, क्या होंगे नए नियम?

---विज्ञापन---

Online Gaming Bill 2025: भारत में मोबाइल गेम्स को काफी पसंद किया जाता है। BGMI और Free Fire MAX सबसे ज्यादा खेले जाते हैं। उनके करोड़ों डाउनलोड हैं और हर दिन लाखों लोग यह गेम खेलते हैं। नया Online Gaming Bill 2025 पास हो गया है और इससे गेमिंग में पूरी तरह से बदलाव होने वाला है। सरकार कुछ नए नियम लेकर आई है और इससे दोनों गेम्स का भविष्य पूरी तरह बदल जाएगा। ईस्पोर्ट्स बहुत हद तक बेहतर हो जाएगा।

गेमिंग को लेकर क्या होंगे नए नियम?

ऑनलाइन गेमिंग बिल में अलग से नए नियमों के बारे में बताया नहीं गया है। हालांकि, उन्होंने कुछ चीजों पर रोक के बारे में अपडेट दिया है। Free Fire MAX और BGMI, दोनों ही स्किल पर आधारित गेम हैं । इसी वजह से इन दोनों को बैन नहीं किया जाने वाला है। हालांकि, कुछ चीजों को लेकर सख्ती जरूर आएगी।

1. गेम्स की आदत लगने का खतरा करना होगा कम

नए ऑनलाइन गेमिंग बिल के साथ अब BGMI और Free Fire MAX के डेवलपर्स को ध्यान रखना होगा कि खिलाड़ियों को इसकी आदत नहीं लगे। सरकार गेमिंग और ईस्पोर्ट्स का सपोर्ट करना चाहती है। हालांकि, अगर इसका बुरा असर पड़ेगा, तो यह किसी के लिए सही चीज नहीं होगी। इसी वजह से गेम खेलने की समय सीमा से लेकर आदत को लेकर सख्ती दिखाई जाएगी।

---विज्ञापन---
View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

2. खरीदी पर भी होगी नजर

BGMI और Free Fire MAX में पैसों का लेन-देन नहीं होता है। आप पैसा लगाकर पैसे नहीं जीतते हैं। इसके बावजूद गेम में अलग-अलग चीजें खरीदने के लिए पैसे खर्च करने पड़ते हैं। इनसे मिले इनाम आपके अकाउंट में ही रहते हैं। खैर, अब नए ऑनलाइन गेमिंग बिल के बाद खरीदी पर नजर होगी और असुरक्षित ट्रांजेक्शन पर नजर रखी जाएगी। कई बार बच्चे गलती से अपने माता-पिता के काफी पैसे खर्च कर देते हैं। इस तरह की चीजों को लेकर सख्ती कर दी जाएगी।

---विज्ञापन---

3. ईस्पोर्ट्स को लेकर भी होगा चेंज

ऑनलाइन गेमिंग बिल में ईस्पोर्ट्स को महत्व देने की बात कही गई है। एक ईस्पोर्ट्स समिति भी सरकार द्वारा बनाई जाने वाली है। ऐसे में BGMI और Free Fire MAX समेत अलग-अलग टूर्नामेंट्स को लेकर नियम-कानून बढ़ जाएंगे। आयोजकों को यह चीज तय करनी होगी कि सही तरह से टूर्नामेंट हो और चीटिंग का कोई चांस नहीं रहे। इसके अलावा खिलाड़ियों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाए।

View this post on Instagram

A post shared by KRAFTON INDIA ESPORTS (@kraftonindiaesports)

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Online Gaming Bill के चलते Dream11 समेत अन्य ऐप्स होंगे बैन, पर BGMI टूर्नामेंट खेलकर बन सकते हैं लखपति

Sponsored Links by Taboola