Free Fire MAX को कैसे करते हैं डाउनलोड? आईफोन में नहीं खेल पाएंगे ये गेम!
Author: News24 हिंदी
Jul 22, 2025 05:35 PM IST
Download Free Fire MAX: फ्री फायर मैक्स पूरी दुनिया में बहुत फेमस है और भारत में भी इसे पसंद किया जाता है। हजारों नए फैंस गेम से जुड़ना चाहते हैं और इसका आनंद लेना चाहते हैं। कई लोगों को गेम डाउनलोड करते नहीं आता, या उन्हें सही प्रक्रिया नहीं पता है। इस आर्टिकल में हम कम जानेंगे कि Free Fire MAX को कैसे डाउनलोड किया जा सकता है और इसकी स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया क्या है।
Free Fire MAX को एंड्रॉइड पर किस तरह से डाउनलोड कर सकते हैं?
आप नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करके एंड्रॉइड पर गेम डाउनलोड कर पाएंगे:
स्टेप 1: गूगल प्ले स्टोर को अपने फोन पर खोलें। ध्यान रखना है कि आपकी ईमेल आईडी पहले से लॉगिन हो।
स्टेप 2: सर्च के बटन पर क्लिक करें और फिर आपको Free Fire MAX नाम डालना है।
स्टेप 3: आपके सामने अलग-अलग विकल्प आ जाएंगे। Garena द्वारा बनाए गए Free Fire MAX को चुनना है।
Free Fire MAX के डाउनलोड्स
स्टेप 4: आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना है और फिर थोड़ा इंतजार करें। गेम डाउनलोड होगा और फिर खुद ही इंस्टॉल होने लग जाएगा।
डाउनलोड की स्पीड आपके इंटरनेट कनेक्शन पर निर्भर करती है। इसके अलावा आपको मोबाइल की स्टोरेज को भी खाली रखना पड़ेगा, वरना एरर देखने को मिल जाएगा। इसके अलावा आपके मोबाइल का प्रोसेसर अच्छा भी होना चाहिए। अगर यह कमजोर हुआ, तो भी नुकसान होगा।
क्या आईफोन पर खेल पाएंगे Free Fire MAX?
आपको बता दें कि Free Fire आईफोन और आईपैड पर उपलब्ध था। हालांकि, जब फरवरी 2022 में इसे बैन किया गया, तो आईफोन से यह हट गया और MAX वर्जन को भी बैन कर दिया गया था। हालांकि, गूगल प्ले स्टोर पर सिर्फ Free Fire बैन हुआ और मैक्स वर्जन रह गया। इसके बाद से ही एंड्रॉइड पर फैंस गेम का आनंद ले पा रहे हैं लेकिन iOS के उपयोगकर्ता यह गेम नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में अगर आप आईफोन के यूजर हैं, तो फिर आपको Free Fire India के रिलीज का इंतजार करना पड़ेगा, जिसकी तारीख अब तक सामने नहीं आई है।
View this post on Instagram
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX क्या है और इसे कैसे खेलते हैं? जानिए गेम से जुड़ी छोटी-बड़ी हर जानकारी