Lakhs Accounts Banned: फ्री फायर मैक्स (Free Fire MAX) को भारत में लाखों लोगों द्वारा खेला और पसंद किया जाता है. हर कोई गेम में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करता है. हालांकि, इसके लिए अभ्यास करना होता है और मैचों में समय देना पड़ता है. हालांकि, कई लोग गलत तरीकों का उपयोग करने की कोशिश करते हैं और उनके खिलाफ Garena ने अब सख्त कदम उठाया. लाखों भारतीय फैंस के अकाउंट हमेशा के बैन हो चुके हैं और इसके पीछे का कारण भी सामने आ चुका है.
Free Fire MAX ने अचानक बैन किए लाखों अकाउंट
Garena ने Free Fire India के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट डाली. इसी बीच उन्होंने खुलासा किया कि कई सारे अकाउंट्स को उन्हें मजबूरन बैन करना पड़ा. बता दें कि Garena ने 7,84,870 अकाउंट को बैन कर दिया है और इसके पीछे का कारण चीटिंग है. बता दें कि इतने सारे अकाउंट 1 से 14 अक्टूबर के बीच बैन हुए हैं. मात्र 14 दिनों में लाखों चीटर्स का गेम से सफाया हो गया है. Free Fire MAX के डेवलपर्स ने अपनी पोस्ट द्वारा बताया कि ये अकाउंट थोड़े समय के लिए नहीं, बल्कि हमेशा के लिए हट चुके हैं. अब कभी भी ये खिलाड़ी अपने फोन पर Free Fire MAX का मजा नहीं ले पाएंगे.
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, आया रिडीम कोड से बंपर इनाम पाने का सुनहरा मौका
Free Fire MAX के अकाउंट किन-किन कारणों से हो सकते हैं बैन?
Garena ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि Free Fire MAX के अकाउंट बैन होने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं हैं. काफी लोग अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हैक्स का उपयोग करते हैं लेकिन ये बड़ी गलती साबित हो सकती है. मोड ऐप्लिकेशन या डायमंड जनरेटर्स भी इस्तेमाल करने वाले प्लेयर्स के अकाउंट बैन हो जाते हैं. कई सारे लोग अपने साथियों से गलत व्यवहार करते हैं या उन्हें ग्रेनेड से नॉक कर देते हैं. अगर ज्यादा रिपोर्ट होती है, तो भी अकाउंट को बंद कर दिया जाता है. इसके अलावा भी अलग-अलग चीजें Free Fire MAX अकाउंट बैन होने का कारण बन सकती है.
ये भी पढ़ें:- BGMI का भारतीय प्लेयर्स के खिलाफ कड़ा एक्शन, अचानक बैन कर दिए लाखों अकाउंट, जानिए असली कारण
संबंधित खबरें
Free Fire MAX फैंस की ‘लॉटरी’! 12 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड हुए रिलीज, पाएं बंपर इनाम
351 days agoDesi Gamers vs UnGraduate Gamer: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
352 days agoAjjubhai vs Raistar: किसके Free Fire MAX में बेहतर स्टैट्स है?
354 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी'! 6 नवंबर 2025 के नए रिडीम कोड से पाएं एक से एक शानदार इनाम
357 days agoFree Fire MAX फैंस की खुल गई किस्मत, आज के रिडीम कोड से फ्री में मिल रहे हैं बंपर इनाम
360 days agoFree Fire MAX फैंस की लगी 'लॉटरी', नए रिडीम कोड से फ्री में पाएं एक से एक धमाकेदार इनाम
361 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, आया रिडीम कोड से बंपर इनाम पाने का सुनहरा मौका
363 days agoFree Fire MAX फैंस की बल्ले-बल्ले, आ गया नया OB51 अपडेट, ये खास फीचर्स बढ़ाएंगे रोमांच
365 days agoFree Fire MAX फैंस की चमकी किस्मत, रिडीम कोड से आज पाएं बंडल्स, गन स्किन्स समेत कई मुफ्त इनाम
366 days agoFree Fire MAX फैंस के लिए तोहफा, आज भारतीय सर्वर के रिडीम कोड से पाएं धमाकेदार इनाम
370 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines