Best Sensitivity Settings: Free Fire MAX में हर एक खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करके अपनी रैंक बढ़ाने की कोशिश करता है। इसके लिए स्किल्स में सुधार करना होता है। हालांकि, सेटिंग्स में कुछ बदलाव आपके लिए चीजें आसान कर सकते हैं। सेंसिटिविटी सेटिंग से स्क्रीन की मूवमेंट तय होती है और उसमें थोड़ा चेंज आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आइए ऐसी सेंसिटिविटी सेटिंग के बारे में बात करते हैं, जिनसे खिलाड़ियों को जबरदस्त फायदा होगा और विरोधियों का टिकना मुश्किल हो सकता है।
Free Fire MAX में ये सेंसिटिविटी सेटिंग होगी फायदेमंद
सेंसिटिविटी सेटिंग से स्क्रीन की मूवमेंट पर फर्क पड़ता है। आप सेटिंग को ज्यादा रखेंगे, तो तेजी से स्क्रीन मूव होगा। अगर कम रखेंगे, तो क्रॉसहेयर को हिलाना भी मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से सही सेटिंग अहम बन जाती है। नीचे स्कोप और सेंसिटिविटी सेटिंग की रेंज दी गई है:
---विज्ञापन---
| स्कोप | सेंसिटिविटी सेटिंग की रेंज |
| जनरल | 90-100 |
| रेड डॉट | 90-95 |
| 2X स्कोप | 85-90 |
| 4X स्कोप | 70-80 |
| स्नाइपर स्कोप | 55-60 |
| फ्री लुक | 70 |
इस सेटिंग में खुद को ढालने में समय लगेगा। हर एक डिवाइस अलग होता है और इसी वजह से आप रेंज के बीच ही सेंसिटिविटी सेटिंग रख सकते हैं। ट्रेनिंग ग्राउंड में जाकर अपनी स्क्रीन मूवमेंट के हिसाब से सेंसिटिविटी में बदलाव ला सकते हैं।
---विज्ञापन---
Free Fire MAX की सेंसिटिविटी सेटिंग कैसे बदलें?
सेंसिटिविटी सेटिंग में बदलाव करना बेहद आसान होता है और कई लोगों को पता होगा। हालांकि, अगर कोई नया खिलाड़ी हाल ही में गेम से जुड़ा है, तो उसे शायद बदलाव करने के बारे में पता नहीं होगा। नीचे पूरी स्टेप्स दी गई हैं:
स्टेप 1: Free Fire MAX को अपने फोन पर खोलें और अपनी आईडी से लॉगिन करें।
स्टेप 2: लॉबी में आने के बाद सेटिंग के बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 3: इन मैच सेक्शन में मौजूद सेंसिटिविटी के विकल्प में जाए।
स्टेप 4: आपको जनरल एवं स्कोप समेत सेटिंग में बदलाव करना होगा। स्लाइडर को मूव करके चेंज कर सकते हैं।
इसके बाद अब ट्रेनिंग ग्राउंड में अभ्यास करके नई सेटिंग्स में खुद को ढाल सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX x Naruto कोलैबरेशन के सभी इवेंट की लिस्ट, जानिए कब से कब तक है खास इनाम पाने का मौका