हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseFree Fire MAX या BGMI खेलते पकड़े गए, तो लगेगा 5 हजार का जुर्माना, कबीरधाम में बैन हुए दोनों गेम!

BGMI और Free Fire MAX खेलने पर जुर्माना
विज्ञापन

Games Banned in Kabirdham: Free Fire MAX और BGMI को भारत में बहुत पसंद किया जाता है। लाखों लोग हर दिन यह गेम खेलते हैं। अब इन गेम्स को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। छत्तीसगढ़ के एक जिले की ग्राम पंचायत में इन गेम को बैन कर दिया गया है। अगर कोई इन्हें खेलता हुआ पकड़ा गया, तो उसपर 5 हजार का जुर्माना लगेगा। यह खबर कई सारे गेमर्स को जरूर हैरान कर देगी।

कबीरधाम में बैन हुआ Free Fire MAX और BGMI

छोटे बच्चों में Free Fire MAX और BGMI की लत बढ़ते जा रही है। दोनों ही गेम अपनी ओर से सीमित मात्रा में खेलने की सलाह देते हैं। हालांकि, कई लोग इन नियमों का पालन नहीं करते हैं। इसी वजह से उनपर गेम का बुरा असर पड़ रहा है। अब छत्तीसगढ़ राज्य के कबीरधाम जिले में बड़ा निर्णय किया गया है। चुरिया ब्लॉक में स्थित गहिराभेड़ी में इस गेम को खेलने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

गहिराभेड़ी पंचायत में कोई भी बच्चा अगर Free Fire MAX या BGMI जैसे गेम खेलते हुए पकड़ा गया, या उसके खिलाफ शिकायत हुई, तो फिर 5 हजार का फाइन उनके माता-पिता से लिया जाएगा। यह फैसला बच्चों की गेमिंग को लेकर खराब लत को सुधारने के लिए लिया गया है, ताकि बच्चे पढ़ाई पर ध्यान दें। यह फैसला बच्चों को घर से बाहर निकलकर अलग-अलग खेल खेलने पर मजबूर भी करेगा।

विज्ञापन

Free Fire MAX और BGMI खेलने वालों को पकड़वाने पर भी इनाम

BGMI और Free Fire MAX गेम को खेलने वाले प्लेयर्स को अगर गहिराभेड़ी पंचायत में कोई पकड़वाता है, तो उसे भी इनाम मिलेगा। अगर उनकी खबर सच निकली, तो फिर 1 हजार रूपये का इनाम दिया जाएगा। पंचायत में इसी वजह से फैसले को लेकर लगातार लोगों को बताया जा रहा है, ताकि सभी सतर्क रहें और छोटे बच्चों को गेमिंग से दूर रखें। कबीरधाम में लिया गया यह फैसला अन्य जगहों पर भी गेमिंग को लेकर सतर्कता बढ़ा सकता है।

ये भी पढ़ें:- Free Fire MAX में कर ली ये सेंसिटिविटी सेटिंग, तो होगा जबरदस्त फायदा, विरोधियों का सामने टिकना मुश्किल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola