1.5 करोड़ की इनामी राशि के लिए हो रहा BGMI इवेंट, टॉप टीम का बुरा हाल, देखिए पॉइंट्स टेबल
BGMI के मास्टर्स सीरीज सीजन 4 के पहले हफ्ते का अंत हो गया है। जो टीम इतने समय से टॉप पर थी, उनका ताज छिन चुका है। पॉइंट्स टेबल पूरी तरह से बदल गया है और आइए इसपर एक नजर डालते हैं।
BGMS 1st Week Points Table: BGMI के लगातार अलग-अलग टूर्नामेंट होते हैं। अभी Masters Series का सीजन 4 चल रहा है। 1.5 करोड़ की कुल इनामी राशि के साथ यह टूर्नामेंट हो रहा है। इसी वजह से फैंस की इसपर नजर टिकी हुई है। एक हफ्ते का समापन हो गया है और पॉइंट्स टेबल में 7वें दिन काफी उथल-पुथल हुई है। आइए BGMI के नए पॉइंट्स टेबल पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
BGMI Masters Series सीजन 4 के पहले हफ्ते का पॉइंट्स टेबल
BGMS सीजन 4 में Organutan का दबदबा देखने को मिला। 6 दिन तक उन्होंने दबदबा दिखाया लेकिन 7वें दिन उनका बुरा हाल हो गया। Revenant XSPARK आगे निकल गए और अभी पॉइंट्स टेबल के टॉप पर हैं। नीचे पूरी अंकतालिका मौजूद है:
विज्ञापन
रैंक
टीम नाम
पॉइंट्स
1
iQOO Revenant XSPARK
225
2
Genesis Esports
222
3
Hero Xtreme Godlike
207
4
iQOO ORANGUTAN
207
5
iQOO SOUL
198
6
OnePlus Gods Reign
183
7
myG Los Hermanos
168
8
Global Esports
158
9
Marcos Gaming
148
10
Medal Esports
146
11
Team AX
138
12
iQOO 8BIT
135
13
META Ninza
130
14
MADKINGS
129
15
Victores Sumus
124
16
FS Esports
114
17
Infinix True Rippers
113
18
OnePlus K9 Esports
113
19
Likitha Esports
110
20
4TR Official
104
21
NONX
100
22
TWOB
100
23
iQOO Reckoning Esports
98
24
Phoenix Esports
83
BGMS सीजन 4 की इनामी राशि का वितरण
BGMI Master Series सीजन 4 की कुल इनामी राशि 1.5 करोड़ है और यह टूर्नामेंट 28 टीमों में बांटी जाएगी। पहले पायदान पर आने वाली टीम को 60 लाख, वहीं उपविजेता को 20 लाख मिलेगा। नीचे इनाम वितरण की पूरी लिस्ट है: