हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

1.5 करोड़ के BGMI इवेंट में XSpark से छिनी गद्दी, 9वें दिन के बाद पॉइंट्स टेबल में इस टीम का दबदबा

---विज्ञापन---

BGMS Masters Series Points Table: BGMI के अलग-अलग टूर्नामेंट होते रहते हैं। अभी Masters Series सीजन 4 चल रहा है और इसके दूसरे हफ्ते में चीजें रोचक हो गई हैं। दूसरे हफ्ते के दूसरे दिन यानी टूर्नामेंट के 9वें दिन के समापन के बाद Genesis Esports टॉप पर हैं। वो 8वें दिन पर दूसरे पायदान पर थे और Revenant XSPARK के बाद बड़ी बढ़त थी। उनका 9वां दिन बेहद निराशाजनक रहा और इसी के कारण वो अंकतालिका में नीचे आ गए। आइए BGMS सीजन 4 के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालते हैं।

BGMI Masters Series सीजन 4 का पूरा पॉइंट्स टेबल

View this post on Instagram

A post shared by NODWIN Gaming (@nodwingaming)

BGMS के सीजन 4 पर सभी की नजर है। Nodwin Gaming द्वारा यह इवेंट आयोजित किया जा रहा है। Genesis Esports अभी लीड कर रहे हैं, वहीं Godlike दूसरे और Revenant XSPARK तीसरे स्थान पर आ चुका है। नीचे पूरा पॉइंट्स टेबल है:

---विज्ञापन---
रैंक टीम का नाम पॉइंट्स
1Genesis Esports296
2Hero Xtreme Godlike253
3iQOO Revenant XSPARK252
4iQOO ORANGUTAN236
5OnePlus Gods Reign229
6iQOO SOUL224
7Global Esports220
8iQOO 8BIT205
9myG Los Hermanos191
10Medal Esports190
11Victores Sumus180
12Infinix True Rippers178
12Team AX178
14Marcos Gaming167
15MADKINGS162
16OnePlus K9 Esports148
17META Ninza137
184TR Official134
18NONX134
20FS Esports132
21Likitha Esports121
22iQOO Reckoning Esports118
23Phoenix Esports114
24TWOB111

BGMI Master Series में टॉप पर आना है जरुरी

BGMI के मास्टर सीरीज सीजन 4 की लीग स्टेज चल रही है। इसके बाद सेमीफाइनल और प्लेऑफ का आयोजन भी होगा। बड़ी बात यह है कि खिलाड़ी सीधा ग्रैंड फाइनल में भी जा सकते हैं। बता दें कि इन 24 टीमों में से जो लीग स्टेज के समापन के बाद टॉप 4 में रहेगा, उसे ग्रैंड फाइनल में जगह मिल जाएगी, वहीं 5 से लेकर 12 तक टीमें सेमीफाइनल में डायरेक्ट एंट्री पा लेंगी, वहीं बची हुई टीमें प्लेऑफ में जगह बनाएगी। टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 1.5 करोड़ रूपये है, वहीं विजेता को इसमें से 60 लाख रूपये राशि मिलेगी।

View this post on Instagram

A post shared by NODWIN Gaming (@nodwingaming)

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Online Gaming Bill के बाद कैसे बनें ईस्पोर्ट्स प्लेयर? BGMI खेलकर कमा सकते हैं लाखों रूपये

Sponsored Links by Taboola