हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

BGMI का 4.0 अपडेट कब होगा रिलीज? नए मोड के साथ खेलने का मजा हो जाएगा दोगुना!

---विज्ञापन---

Expected Release Date Next Update: BGMI में हर कुछ समय में अपडेट आता है। पिछले महीने ही Krafton द्वारा 3.9 अपडेट को जारी किया गया था। इसके साथ गेम में कई सारे नए फीचर्स को शामिल किया गया था। अब फैंस की नजर अगले अपडेट पर है। यह 4.0 वर्जन होगा और उम्मीद है कि इसमें भी कुछ बेहतरीन चीजों को शामिल किया जाएगा। आइए 4.0 अपडेट की संभावित रिलीज डेट पर नजर डालते हैं और यह भी जानते हैं कि कौन सा नया मोड गेम में जुड़ सकता है।

BGMI का 4.0 अपडेट कब जाएगा?

Krafton द्वारा आधिकारिक तौर पर अब तक BGMI के अगले अपडेट के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, उम्मीद लगाई जा रही है कि यह अपडेट 9 सितंबर 2025 को रिलीज हो सकता है। पिछले कुछ अपडेट के पैटर्न को देखा जाए, तो अगले महीने की 9 तारीख को फैंस को बदलावों के साथ नया वर्जन देखने को मिल सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

---विज्ञापन---

BGMI का 4.0 अपडेट लेकर आएगा नया थीम मोड?

BGMI में हर एक अपडेट के साथ नया थीम मोड शामिल किया जाता है। अभी ट्रांसफॉर्मर थीम के साथ इवेंट चल रहा है। यह फैंस को बेहद पसंद आया है और मेगाट्रॉन काफी लोकप्रिय हुआ है। इसी वजह से BGMI के 4.0 अपडेट के साथ एक और नया मोड आएगा। कुछ यूट्यूब वीडियो और इंस्टाग्राम पेज की मानें, तो स्पूकी सोइरी नाम का थीम मोड आएगा। इसमें भी पिछले कुछ थीम मोड की तरह अलग से जगह बनाई जाएगी, जहां आप फाइट ले सकते हैं। इस मोड में भूत भी देखने को मिल सकते हैं, जिनसे आपको लड़ना होगा।

View this post on Instagram

A post shared by BATTLEGROUNDS MOBILE INDIA (@battlegroundsmobilein_official)

---विज्ञापन---

नए अपडेट के साथ BGMI को ग्लीच करने होंगे सही

BGMI के 3.9 अपडेट के साथ नए-नए फीचर्स तो गेम में आए, पर कुछ ग्लीच की भी एंट्री हुई। इसी बीच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय वॉइस ग्लीच बना, जिसमें आवाज गूंज रही थी और साथियों को आपस में बात करने में दिक्कत हो रही थी। नए अपडेट के साथ इस समस्या को भी दूर करना होगा। इसके अलावा गेम के क्रैश होने की समस्या फैंस BGMI के सोशल मीडिया पर बता रहे हैं। नए अपडेट के साथ इन्हें भी सही करना होगा।

ये भी पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस पर BGMI में होगा खास टूर्नामेंट, 8 लाख की इनामी राशि के लिए 17 टीमों की भिड़ंत तय

---विज्ञापन---

Sponsored Links by Taboola