Best Gun Combinations: बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) में सभी अपनी स्किल्स पर काम करते हैं और ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने की कोशिश करते हैं। इसमें गन्स का अहम किरदार होता है। सही गन का चुनाव आपकी जीत या हार तय कर सकता है। खिलाड़ी एक बार में दो गन का उपयोग कर सकते हैं। कुछ गन कॉम्बिनेशन तबाही मचा सकते हैं और विरोधियों के लिए आपके सामने टिक पाना मुश्किल हो जाएगा।

1. AKM + M416

AKM सबसे ज्यादा डैमेज वाली गन है और इसका क्लोज रेंज में उपयोग करके काफी किल निकाले जा सकते हैं। इसके साथ M416 को उपयोग करना एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है। इस गन को न सिर्फ क्लोज, बल्कि मिड रेंज में भी चला सकते हैं। स्कोप लगाने के बाद भी यह गन काफी स्थिर रहती है और अगर आप जायरोस्कोप का उपयोग करते हैं, तो इससे अच्छा कॉम्बिनेशन नहीं होगा।

---विज्ञापन---

2. M416 + Kar98k

कई सारे खिलाड़ियों को लॉन्ग रेंज में स्नाइपर चलाना पसंद है। उनके लिए यह कॉम्बिनेशन बेहतरीन विकल्प रह सकता है। Kar98k का डैमेज अच्छा है और आप दूरी पर मौजूद विरोधी को नॉक कर सकते हैं। इसके साथ M416 को रखा जा सकता है। यह न सिर्फ आपको क्लोज और मिड रेंज में फायदा पहुंचाएगी, बल्कि 6x स्कोप की मदद से आप लॉन्ग रेंज में कमाल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

3. AKM + DP28

AKM और DP28 को काफी अच्छा कॉम्बिनेशन माना जाता है। दोनों ही गन का डैमेज बहुत ज्यादा है। DP28 मिड और लॉन्ग रेंज में स्थिर गन है और इसके मैगजीन में 47 बुलेट होती हैं। इसी वजह से आपको कोई समस्या नहीं आएगी। इसके साथ AKM जैसी घातक गन का उपयोग करना अच्छा विकल्प रहेगा।

4. M249 + M24

M249 को सबसे खतरनाक गन्स में से एक माना जाता है। इसमें 75 से लेकर 150 गोलियां एक राउंड में होती हैं। आप आसानी से इतनी बुलेट में एक स्क्वाड को खत्म कर सकते हैं। इसके साथ M24 रखी जा सकती है। M249 लॉन्ग रेंज में उपयोग करना हर किसी के लिए संभव नहीं होगा, इसलिए स्नाइपर अच्छा विकल्प रह सकती है। इस गन से आप हेडशॉट लगाते हुए लॉन्ग रेंज में विरोधियों को ढेर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- BGMI में जल्द से जल्द करना है 100 RP? तो कीजिए यह 3 चीजें, दिखेगा जबरदस्त फायदा