Mistakes to Avoid While Looting: BGMI में हर किसी का लक्ष्य होता है कि वो जीत दर्ज करते हुए अपनी रैंक बढ़ाए। हालांकि, यह काम आसान नहीं है, क्योंकि मैदान पर आपकी तरह ही कई सारे विरोधी उतरते हैं। किसी भी मैच का हिस्सा बनने के बाद सबसे पहले लूट करनी होती है और बेहतर से बेहतर गन्स समेत आयटम्स रखने होते हैं। अगर लूट में ही गलतियां हो गई, तो फिर जीत की उम्मीद लगाने का अर्थ नहीं होगा। आइए ऐसी कुछ गलतियों के बारे में बात करते हैं, जो आपको कभी मैच जीतने नहीं देंगी।
1. खुली जगह में लूट करना
BGMI में कई लोग अच्छे से अच्छे आयटम्स पाना चाहते हैं। इसके लिए उनका पूरा ध्यान लूट पर होता है। हालांकि, आपका यह लालच हार का कारण भी बन सकता है। कभी भी आपको खुली जगह में लूट नहीं करना चाहिए। कोई भी विरोधी आपको स्पॉट करके नॉक कर सकता है। अमूमन किसी विरोधी की क्रेट लूट करते समय सामने वाला खिलाड़ी आपको धराशाई करके ध्यान भटके होने का फायदा उठा सकता है। यह गलती करने से बचना चाहिए। आप स्मोक ग्रेनेड का उपयोग कर सकते हैं।
---विज्ञापन---
2. भीड़ वाली जगह पर लूट
BGMI में पोचिंकी, मिलिट्री बेस्ट और जॉर्जोपूल समेत कुछ ऐसी जगहें हैं, जहां लैंड करने पर काफी अच्छी लूट मिलती है। आप काफी खास आयटम्स एक ही जगह पर पा सकते हैं। इसी वजह से इन जगहों पर बहुत सारे प्लेयर लैंड करते हैं। जितने ज्यादा लोग आपके करीब होंगे, उतने ही आपके मैच से एलिमिनेट होने के चांस बढ़ जाएंगे। इसी वजह से अगर आपको जीत दर्ज करनी है, तो शांत जगह पर लैंड कीजिए। यह एक सुधार आपकी जीत-हार की किस्मत तय कर सकता है।
---विज्ञापन---
3. जरुरी आयटम्स को नजरअंदाज करना
BGMI में लूट करते समय कुछ बातों का ध्यान हमेशा ही रखना चाहिए। कई लोग अच्छी गन मिलने के बाद पिस्तौल को फेंक देते हैं। आपको ये गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। कई बार फाइट के दौरान आपकी दोनों ही गन की बुलेट खत्म हो जाती है और रीलोड का समय नहीं होता है। उस वक्त पिस्तौल काफी उपयोगी रह सकती है। इसी तरह आपको अच्छी मात्रा में स्मोक और फ्रैग ग्रेनेड भी रखना चाहिए। 1-2 से काम नहीं चलेगा। इसके अलावा ज्यादा लेवल के हेलमेट और वेस्ट होना भी फायदेमंद रह सकता है।
ये भी पढ़ें:- BGMI का 4.0 अपडेट कब होगा रिलीज? नए मोड के साथ खेलने का मजा हो जाएगा दोगुना!