WhatsApp screen sharing mode: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp यूज करने वालों के अच्छी खबर हैं। मेटा ने WhatsApp के लिए एक नया फीचर लाॅन्च किया है। मेटा के सीईओ माक जकरबर्ग ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि अब WhatsApp यूजर्स वीडियो काॅल के दौरान फोन की स्क्रीन शेयर कर सकता है।
जकरबर्ग ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस नए फीचर की जानकारी दी है। जकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बुक पोस्ट पर नए फीचर को जारी करने की जानकारी दी है। जकरबर्ग ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हम WhatsApp पर वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयर करने की सुविधा जारी कर रहे हैं।” इसके साथ ही उन्होंने एक स्क्रीनशाॅट भी शेयर किया है जिसमें वो वीडियो काॅल पर दिखाई दे रहे हैं।
ऐसे करें इस नए फीचर का इस्तेमाल
सबसे पहले यूजर्स को अपना WhatsApp ऐप ओपन करना होगा। इसके बाद आप अपने किसी काॅन्टेक्ट के साथ वीडियो काॅल शुरू करें। वीडियो काॅल के दौरान आपको नीचे फीचर में स्क्रीन शेयरिंग आइकन दिखेगा। इसके बाद अगर आप स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं तो कंफर्म करें। कंफर्म करने के साथ ही जिसके साथ आप वीडियो काॅल कर रहे हैं उसको आपकी स्क्रीन शेयर होना शुरू हो जाएगी। इसके अलावा इसमें आप स्टाॅप शेयरिंग पर क्लिक करके कभी भी स्क्रीन शेयरिंग को बंद कर सकते हैं।
इन पर नहीं करेगा सपोर्ट
बता दें कि स्क्रीन शेयरिंग का यह नया फीचर एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के पुराने मोबाइल और ग्रुप काॅल में काम नहीं करेगा। ग्रुप काॅल के दौरान अगर कोई आपका काॅन्टेक्ट पूराने WhatsApp एडिशन का इस्तेमाल कर रहा है तो वो शेयर किया गया कंटेट प्राप्त नहीं कर पाएगा। इसके अलावा मेटा WhatsApp में भेजे गए संदेशों को एडिट करने का फीचर भी जल्द लाॅन्च करने वाला है इसके बाद आप रिसीवर को भेजे गए मैसेज एडिट कर सकते हैं।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
9 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
12 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
14 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
15 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines