ZOOOK Twin Tower Barrel: दमदार साउंड क्वालिटी के साथ लॉन्च हुआ किफायती स्पीकर, जानें कीमत से लेकर सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

ZOOOK Twin Tower Barrel Party Speaker: भारत का नंबर 1 पार्टी स्पीकर ब्रांड जूक ने 120W आउटपुट के साथ ट्विन टावर स्पीकर लॉन्च किया है जिसका नाम ट्विन बैरल है। ये एक शक्तिशाली 120W आउटपुट वाला डुअल टावर स्पीकर है जो एक इमर्सिव साउंड अनुभव प्रदान करता है। ये स्पीकर हाउस पार्टियों के लिए, टीवी और स्ट्रीमिंग के लिए उपयुक्त हैं और इनका डिज़ाइन आकर्षक है।
ट्विन टावर स्पीकर में अतिरिक्त बेस के लिए साइड फायरिंग 8 ”x2 वूफर हैं। इसके जरिए किसी भी पार्टी के वाइब को चार्ज कर सकते हैं। इसके अलावा ये फिल्म देखने के अनुभव को कई गुना अधिक बढ़ा सकता है। इस स्पीकर में 4”x2 स्पीकर और 2”x2 ट्वीटर हैं। ऐसे में उन लोगों के लिए ये स्पीकर बेहतरीन साबित हो सकता है जो साउंड की क्वालिटी से समझौता करना पसंद नहीं करते हैं।
भारत में पार्टी स्पीकर ब्रांड जूक ने एक किफायती स्पीकर पेश किया है। अगर आप 15000 रुपये से कम कीमत में एक दमदार क्वालिटी का स्पीकर लेना चाहते हैं तो इसका चयन कर सकते हैं। ट्विन बैरल को प्रमुख रिटेल स्टोर्स के अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 12,999 रुपये है।
ट्विन बैरल पार्टी स्पीकर जनरेशन Z के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसमें 10 मीटर की रेंज के साथ ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी है। यह USB और AUX इनपुट को भी सपोर्ट करता है। स्पीकर में आसान रेडियो एक्सेस के लिए वन-टच एफएम स्कैन बटन और आसान नेविगेशन के लिए पूरी तरह कार्यात्मक रिमोट है।
इसमें एक स्टाइलिश रोटरी वॉल्यूम कन्ट्रोल और अलग वॉल्यूम और बेस कन्ट्रोल भी है, जिससे यूजर साउंड को अपनी पसंद के मुताबिक एडजस्ट कर सकते हैं। स्पीकर में एक बेहतरीन एलईडी डिस्प्ले भी है। साथ ही ये 20Hz से 20 KHz की फ्रीक्वेंसी रेंज के साथ है।
बात करें अन्य खासियत की तो इसमें एक वायरलेस माइक और 2 वायर्ड माइक का प्रावधान भी है। इसके अलावा स्पीकर में इको और माइक वॉल्यूम नियंत्रण के लिए एक खास सुविधा भी है। किसी खास अवसर पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ गाना गाने के साथ-साथ शानदार गाने सुनते अच्छे पल बिता सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: