Zomato CEO Send Bengaluru X User Job Offer: जोमैटो ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है जिससे ग्राहक कैंसिल किए गए खाने के ऑर्डर को कम कीमत पर खरीद सकते हैं। जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया है कि इस फीचर का मकसद खाने की बर्बादी को रोकना है। कंपनी का कहना है कि जोमैटो पर हर महीने करीब 4 लाख अच्छे ऑर्डर कैंसिल हो जाते हैं, जिनमें से कुछ का खाना रेस्क्यू फीचर के जरिए सस्ते दामों में दूसरे ग्राहकों को बेचा जाएगा। ये कैंसिल हुए ऑर्डर आसपास के ग्राहकों को असली पैकेजिंग में और कुछ ही मिनटों में मिल सकेंगे।
उन्होंने बताया कि जोमैटो इस सर्विस से कोई मुनाफा नहीं कमाएगा, केवल जरूरी सरकारी टैक्स काटे जाएंगे। रेस्टोरेंट्स को कैंसिल किए गए ऑर्डर का मुआवजा भी मिलेगा और अगर नए ग्राहक द्वारा खरीदा जाता है तो उससे भी उन्हें हिस्सा मिलेगा। इस पोस्ट पर कई लोगों ने अपनी राय दी, लेकिन बेंगलुरु के एक शख्स भानु, के सजेशन ने खास ध्यान खींचा।
शख्स ने ऐसा क्या कह दिया?
भानु ने सजेशन दिया कि कैश-ऑन-डिलीवरी वाले ऑर्डर के लिए फ़ूड रेस्क्यू का ऑप्शन नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगर डिलीवरी पार्टनर ग्राहक के 500 मीटर के अंदर पहुंच चुका है, तो ऑर्डर कैंसिल नहीं होना चाहिए। साथ ही, ग्राहकों को हर दिन अधिकतम दो ही ऑर्डर कैंसिल करने की परमिशन होनी चाहिए।
गोयल ने दिया ये जवाब
भानु के सजेशन से प्रभावित होकर गोयल ने जवाब दिया, “यह सब और बहुत कुछ पहले से सिस्टम में है। बहुत अच्छा सोचा आपने! आप कौन हैं और क्या करते हैं? मिलना अच्छा रहेगा और देखेंगे कि हम साथ में कुछ काम कर सकते हैं।” भानु ने खुद को बेंगलुरु का निवासी और एक स्टार्टअप में प्रोडक्ट मैनेजर बताया।
किया जॉब ऑफर
उन्होंने कहा कि वे ब्लिंकिट का रेगुलर इस्तेमाल करते हैं और जोमैटो को ट्विटर पर टैग करके सजेशन देते रहते हैं ताकि सर्विस में सुधार हो सके। इसके बाद कंपनी के CEO ने उन्हें जॉब ऑफर की और साथ में काम करने के लिए पूछा।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
12 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
17 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
19 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
19 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
20 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines