Zero 5G 2023 Turbo की इस दिन से शुरू होगी बिक्री, जानिए ऑफर्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Zero 5G 2023 Turbo Sale Date India: इनफिनिक्स मोबाइल फोन निर्माता ने हाल ही में जीरो 5जी 2023 टर्बो को भारत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने जीरो 5जी 2023 को भी भारत में लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोन को जल्द भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा। दोनों फोन की खासियत लगभग एक सामान है लेकिन कीमत में अंतर है। आइए जानते हैं कि इन्हें कब तक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध किया जाएगा।
इनफिनिक्स जीरो 5G 2023 टर्बो के 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत 19,999 रुपये है। जबकि, इनफिनिक्स जीरो 5G 2023 के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत 17,999 रुपये है। दोनों फोन के कोरल ऑरेंज, पियरली व्हाइट और सबमरीनर ब्लैक शेड्स कलर ऑप्शन्स उपलब्ध हैं।
भारतीय बाजार में इनफिनिक्स जीरो 5G 2023 टर्बो को 11 फरवरी से उपलब्ध (Zero 5G 2023 Turbo Sale Date) किया जाएगा। फ्लिपकार्ट के जरिए आप 11 फरवरी से दोपहर 12 बजे के बाद जीरो 5G 2023 टर्बो फोन को खरीद सकेंगे। इनकी कीमत पर छूट देने के लिए ऑफर्स भी उपलब्ध हैं।
फ्लिपकार्ट पर इनफिनिक्स जीरो 5G और जीरो 5G 2023 टर्बो को सेल से पहले लिस्ट कर रखा है। इसके मुताबिक इनफिनिक्स जीरो 5G 2023 को सेल ऑफर के तहत 1,500 रुपये के एक्सचेंज बोनस के साथ दिया जाएगा। जबकि, इनफिनिक्स जीरो 5G 2023 टर्बो पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के तहत आप फोन खरीद सकते हैं।
इनफिनिक्स जीरो 5G टर्बो में 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज है। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ाया जा सकता है। फोन में 6.78 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। फोन में 5000 एमएएच लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 प्रोसेसर है। फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप है, जो 50MP + 2MP + 2MP है। इसके फ्रंट 16MP का सेल्फी कैमरा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: