Youtube Video Like Fraud: इन दिनों ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फ्रॉड करने वाले लगातार नए-नए तरिके अपना कर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं और उनकी मेहनत की कमाई उड़ा रहे हैं। यूट्यूब और WhatsApp के जरिए भी पिछले कुछ वक्त से एक नया फ्रॉड चल रहा है। इसमें यूट्यूब वीडियो को लाइक करने के बदले ज्यादा रिटर्न का वादा करते हुए पार्ट-टाइम काम का ऑफर दिया जाता है। पैसे की उम्मीद में एक किताब के दुकानदार ने स्कैमर्स की बात मान ली और उनके इंस्ट्रक्शंस को फॉलो किया, जिसमें YouTube चैनल को सब्सक्राइब करना और स्क्रीनशॉट भेजना था लेकिन अंत में दुकानदार बड़े फ्रॉड का शिकार हो गया।
कैसे हुई इस फ्रॉड की शुरुआत
शुरुआत में दुकानदार को YouTube पर कुछ आसान काम करने के लिए 123 रुपये और 492 रुपये के छोटे भुगतान मिले। इन रिटर्न से खुश होकर, दुकानदार को एक बड़े फ्रॉड में फंसाया गया। उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में ऐड किया गया, जहां उसे ज्यादा कमीशन का लालच देकर पैसे जमा करने के लिए कहा गया। इस फ्रॉड को रियल समझते हुए पीड़ित ने 56.7 लाख रुपये का इन्वेस्टमेंट कर दिया, जिसके लिए उसने उधार भी लिया था, लेकिन इसके बाद स्कैमर्स ने उससे कांटेक्ट बंद कर दिया और यह फ्रॉड सामने आया। ऐसा कोई फ्रॉड आपके साथ न हो जाए तो इन 5 टिप्स को फॉलो करें…
सुरक्षित रहने के लिए फॉलो करें 7 टिप्स
- किसी भी ऑनलाइन एक्टिविटी में शामिल होने से पहले कंपनी या व्यक्ति के बारे में अच्छी तरह से रिसर्च कर लें।
- ऑनलाइन ऑफर्स और डिस्काउंट्स की जांच करें।
- आसानी से पैसे कमाने का वादा करने वाले ऑफर्स से बचें
- वीडियो लाइक करने जैसे आसान काम के बदले पैसे का लालच देने वालों से सावधान रहें।
- अनजान व्यक्तियों और ग्रुप से आए मैसेज से सावधान रहें, खासकर जब वे आपकी कांटेक्ट लिस्ट में न हों।
- किसी भी ऑफर पर डाउट होने पर दोस्त, परिवार या साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों से सलाह लें।
- कभी भी अपनी पर्सनल डिटेल्स, जैसे बैंक डिटेल्स, पासवर्ड या OTP, ऑनलाइन किसी के साथ साझा न करें।
Digital Arrest Scam से भी रहें सावधान
इतना ही नहीं इन दिनों Digital Arrest Scam के भी मामले बढ़ रहे हैं। इस स्कैम में विक्टिम को पहले डराया, धमकाया जाता है और बाद में गिरफ्तारी तक की बात कही जाती है। इसके बाद अंत में उसका बैंक अकाउंट खाली कर देते हैं।
ये भी पढ़ें : OnePlus के किस फोन को कब मिलेगा OxygenOS 15 अपडेट? लिस्ट में देखें अपना डिवाइस
संबंधित खबरें
Apple यूजर्स ध्यान दें! iPhone की वारंटी खत्म हो गई या अभी बाकी है? 1 मिनट में ऐसे करें चेक
1 hr ago200 रुपये से कम में कौन दे रहा ज्यादा फायदा? देखें Jio, Airtel और Vi के रिचार्ज का पूरा हिसाब
3 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
2 days agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज चलेगा फोन
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
3 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
3 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
4 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
4 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
4 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines