YouTube Update On Channels And Videos Accidentally Removed: यूट्यूब ने हाल ही में एक बड़े टेक्निकल फाल्ट का सामना किया, जिसकी वजह से हजारों चैनल और वीडियो गलत तरीके से हटा दिए गए। यह घटना YouTube के यूजर्स के लिए काफी परेशानी का कारण बनी। हालांकि अब कंपनी ने इस घटना को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। दरअसल, यूट्यूब ने अब ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है डिलीट हुए हजारों चैनल और वीडियो वापस आ गए हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…
क्या है घटना का वजह?
YouTube के अनुसार, यह समस्या एक “तकनीकी खराबी” के कारण हुई थी, जिसकी वजह से कई चैनलों और वीडियो को “Spam and Deceptive Behavior” के लिए गलत तरीके से फ्लैग किया गया। यह संभव है कि YouTube के एल्गोरिदम में कोई गड़बड़ी हो गई हो, जिसके कारण बड़ी संख्या में चैनलों को हटा दिया गया था।
चैनलों का नुकसान
इस तकनीकी खराबी की वजह से हजारों चैनलों को हटा दिए जाने से कई कंटेंट क्रिएटर्स का कड़ी मेहनत से बनाया गया काम खराब हो गया था। इतना ही नहीं कई क्रिएटर्स तो फुल टाइम YouTube पर काम करते हैं लेकिन चैनल के हटने से उनकी आय पर इसका बड़ा असर पड़ा है। वहीं, दर्शक अपने पसंदीदा चैनलों को नहीं देख पा रहे थे, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पर भी काफी खराब असर देखने को मिला है। इस घटना ने YouTube की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।
ये भी पढ़ें : सावधान! कहीं आप तो नहीं कर रहे फर्जी Trading App से ट्रेडिंग, लिस्ट में देखें नाम
YouTube ने दिया ये जवाब
YouTube ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और जल्द से जल्द समाधान करने के लिए काम किया। कंपनी ने प्रभावित यूजर्स को आश्वासन दिया कि वे हटाए गए चैनलों और वीडियो को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यह घटना हमें याद दिलाती है कि तकनीक कितनी नाजुक हो सकती है। भले ही YouTube एक बड़ी कंपनी हो, लेकिन वह भी तकनीकी खराबी से बच नहीं सकती।
इस घटना से हमें यह भी पता चलता है कि डिजिटल दुनिया में जानकारी का बैकअप लेना कितना जरूरी है। यह घटना YouTube के लिए एक सबक है कि उसे अपने एल्गोरिदम को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों।
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
2 days agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines