YouTube ने शेयर किया बड़ा अपडेट! डिलीट हुए हजारों चैनल और वीडियो आ गए वापस

YouTube Update On Channels And Videos Accidentally Removed: हाल ही में यूट्यूब से हजारों चैनल और वीडियो खुद ही डिलीट हो गए थे जिससे कई क्रिएटर्स को बड़ा झटका लगा। वहीं, कंपनी ने अब इस मामले पर बड़ा अपडेट शेयर किया है। चलिए इसके बारे में जानें…

YouTube ने शेयर किया बड़ा अपडेट! डिलीट हुए हजारों चैनल और वीडियो आ गए वापस

YouTube Update On Channels And Videos Accidentally Removed: यूट्यूब ने हाल ही में एक बड़े टेक्निकल फाल्ट का सामना किया, जिसकी वजह से हजारों चैनल और वीडियो गलत तरीके से हटा दिए गए। यह घटना YouTube के यूजर्स के लिए काफी परेशानी का कारण बनी। हालांकि अब कंपनी ने इस घटना को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। दरअसल, यूट्यूब ने अब ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है डिलीट हुए हजारों चैनल और वीडियो वापस आ गए हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…

विज्ञापन

क्या है घटना का वजह?

YouTube के अनुसार, यह समस्या एक “तकनीकी खराबी” के कारण हुई थी, जिसकी वजह से कई चैनलों और वीडियो को “Spam and Deceptive Behavior” के लिए गलत तरीके से फ्लैग किया गया। यह संभव है कि YouTube के एल्गोरिदम में कोई गड़बड़ी हो गई हो, जिसके कारण बड़ी संख्या में चैनलों को हटा दिया गया था।

विज्ञापन

चैनलों का नुकसान

इस तकनीकी खराबी की वजह से हजारों चैनलों को हटा दिए जाने से कई कंटेंट क्रिएटर्स का कड़ी मेहनत से बनाया गया काम खराब हो गया था। इतना ही नहीं कई क्रिएटर्स तो फुल टाइम YouTube पर काम करते हैं लेकिन चैनल के हटने से उनकी आय पर इसका बड़ा असर पड़ा है। वहीं, दर्शक अपने पसंदीदा चैनलों को नहीं देख पा रहे थे, जिससे यूजर एक्सपीरियंस पर भी काफी खराब असर देखने को मिला है। इस घटना ने YouTube की विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

YouTube ने दिया ये जवाब

YouTube ने इस समस्या को गंभीरता से लिया और जल्द से जल्द समाधान करने के लिए काम किया। कंपनी ने प्रभावित यूजर्स को आश्वासन दिया कि वे हटाए गए चैनलों और वीडियो को बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। यह घटना हमें याद दिलाती है कि तकनीक कितनी नाजुक हो सकती है। भले ही YouTube एक बड़ी कंपनी हो, लेकिन वह भी तकनीकी खराबी से बच नहीं सकती।

विज्ञापन

इस घटना से हमें यह भी पता चलता है कि डिजिटल दुनिया में जानकारी का बैकअप लेना कितना जरूरी है। यह घटना YouTube के लिए एक सबक है कि उसे अपने एल्गोरिदम को और अधिक मजबूत बनाने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाएं भविष्य में दोबारा न हों।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ