YouTube TV Price Hike: दुनिया भर में लाखों लोग यूट्यूब टीवी का इस्तेमाल करते हैं । ये एक लोकप्रिय स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल भारत के अलावा भी बहुत से देश करते हैं। बीते गुरुवार को YouTube ने घोषणा की कि वह अपनी स्ट्रीमिंग सेवा के बेसिक प्लान की कीमत में बढ़ोतरी करेगी। कंपनी इसकी कीमतों में 10 डॉलर यानी 848 रुपये की बढ़ोतरी होगी। कंपनी ने इसके लिए ‘कंटेंट की बढ़ती लागत’ और अन्य निवेशों को कारण बताया। इसके बाद इसकी कीमत 82.99 डॉलर प्रति माह हो गई है और इसे 13 जनवरी से लागू कर दिया गया है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
YouTube TV ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए इसकी जानकारी दी। कंपनी ने अपने पोस्ट को तीन सेममेंट में पेश किय़ा है। इन्होंने पहले पोस्ट में लिखा कि’हमारे सदस्यों के लिए एक मैसेज: हमने हमेशा आपके पसंदीदा कंटेंट को पेश करने के लिए काम किया है, जिसमें लाइव टीवी की सुविधाएं भी शामिल हैं।
कंटेंट की बढ़ती लागतों को ध्यान में रखते हुए, हम अपनी मासिक कीमत को 82.99 डॉलर/माह तक अपडेट कर रहे हैं। यहां हम आपके लिए कंपनी की पोस्ट क शेयर कर रहे हैं। Google की वीडियो दिग्गज ने ग्राहकों को अधिक जानकारी के लिए ऑनलाइन FAQ पर भी डायरेक्ट किया।
पहले भी बढ़ाई गई कीमत
आपको बता दें कि YouTube TV ने पिछले कुछ सालों में कई बार कीमतों मे बढ़ोतरी की हैं। 2017 में लॉन्च करते समय कंपनी ने इसकी कीमत 35 डॉलर प्रति माह रखी गई थी। 2019 तक यह शुल्क बढ़कर 50 डॉलर कर दियाा गया। पिछली बार जब YouTube TV ने मार्च 2023 में इसकी कीमतों को 50 डॉलर से बढ़ाकर 72.99 डॉलर कर दिया गया था।
पहले कीमतों में बढ़ोतरी तब हुई जब YouTube TV ने सब्सक्राइबर्स के लिए लाइव स्ट्रीम के लिए ज्यादा ऑप्शन जोड़े। बता दें कि YouTube TV फिलहाल ब्रॉडकास्ट, केबल और रीजनल स्पोर्ट्स नेटवर्क के 100 से ज़्यादा चैनल की सुविधा देता है। फरवरी 2024 तक यूट्यूब TV के 80 लाख से अधिक कस्टमर्स थे।
यह भी पढ़ें- AI ने फिर कर दिया कांड! बच्चे को दे डाली मां-बाप को जान से मारने की सलाह
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
16 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
17 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
20 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
21 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
23 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines