YouTube Premium Subscription: Google का वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube आज सभी की पसंद बन गया है लेकिन कुछ लोग इसके प्रीमियम फीचर्स का मजा लेने के लिए अलग-अलग जुगाड़ लगा रहे हैं। जिससे कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है। इसी को देखते हुए अब कंपनी ने सर्विस में होने वाली गड़बड़ियों को कम करने के लिए कई नए तरीकों को अपनाया है। कंपनी ने कुछ वक्त पहले प्लेटफॉर्म पर Ad-blockers को रोकने के लिए यूजर्स को प्लेटफार्म से बैन करना शुरू किया था तो कुछ के वीडियो को स्लो कर दिया था। वहीं, Ad-ब्लॉकर्स को रोकने के बाद अब कंपनी प्रीमियम यूजर्स को भी बैन कर रही है। अगर आप भी यूट्यूब के प्रीमियम यूजर हैं तो इसके बारे में जरूर जान लें…
क्यों बैन कर रही है कंपनी?
दरअसल कंपनी अब उन प्रीमियम यूजर्स को प्लेटफॉर्म से बैन कर रही है जो कम कीमत पर प्लान खरीदने के लिए वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) का इस्तेमाल कर रहे हैं। TechCrunch की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कई Reddit यूजर्स ने अपनी मेंबरशिप कैंसिल होने की जानकारी दी है क्योंकि उन्होंने मेंबरशिप खरीदने के लिए VPN सेवा का इस्तेमाल किया था। वहीं, Google ने भी समाचार आउटलेट को इसकी जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि ये पता लगाया जा सकता है कि यूजर कहां रहता है और सिर्फ सस्ते मेंबरशिप के लिए VPN का यूज कर रहा है।
ये भी पढ़ें : Amazon सेल में OnePlus का 34 हजार वाला फोन मिल रहा है 20 हजार में
VPN कैसे करता है काम?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि VPN यूजर्स के IP एड्रेस को हाईड कर सकता है, जिसका यूज किसी डिवाइस के रीजन को बदलने के लिए किया जा सकता है। VPN का यूज करके, यूजर्स किसी दूसरे देश से अपना लोकेशन दिखाकर सस्ती मेंबरशिप भी खरीद सकते हैं। YouTube पर भी कुछ लोग इसी जुगाड़ का यूज करके सस्ते में प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का मजा ले रहे थे।
बिलिंग डिटेल्स को करना होगा अपडेट
वहीं, इस मामले पर Google का कहना है कि सबसे सही प्लान और ऑफर उपलब्ध कराने के लिए हमारे पास अपने यूजर्स के देश को चेक करने के लिए खास सिस्टम हैं। साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि अगर साइनअप देश उस देश से मेल नहीं खाता है जहां कोई यूजर YouTube एक्सेस कर रहा है, तो उन्हें अपने बिलिंग डिटेल्स को करंट एड्रेस में अपडेट करना होगा। इससे आप बिना किसी रुकावट के ऐप का यूज कर पाएंगे।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 hr agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
4 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
5 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
6 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
8 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines