FREE YouTube Premium Subscription: क्या आप भी यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं? लेकिन प्लेटफार्म पर विज्ञापनों से परेशान हो गए हैं, तो अब चिंता न करें। गूगल फ्री में YouTube का Premium सब्सक्रिप्शन बांट रहा है। जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि YouTube प्रीमियम, ऐड फ्री कंटेंट और एक्स्ट्रा फीचर ऑफर करने वाला सब्सक्रिप्शन प्लान है। कंपनी इन दिनों एक दो नहीं बल्कि 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है, जो यूट्यूब ऐप पर कई यूजर्स को दिख रहा है लेकिन कुछ यूजर्स को सिर्फ 1 महीने का फ्री ऑफर मिला है। आइए जानते हैं कैसे आप इस ऑफर को क्लेम कर सकते हैं…
कैसे क्लेम करें FREE YouTube Premium सब्सक्रिप्शन?
तीन महीने का फ्री YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन क्लेम करने के लिए, यूजर्स को कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। जिन लोगों ने पहले YouTube प्रीमियम की मेम्बरशिप नहीं ली है, उन्हें YouTube ऐप ओपन करने पर ऑफर दिखाई दे रहा है।
- इस ऑफर को क्लेम करने के लिए सबसे पहले यूट्यूब ऐप ओपन करें।
- इसके बाद प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
- इधर आपको “गेट यूट्यूब प्रीमियम” ऑप्शन दिखाई देगा, इसे को सेलेक्ट करें।
- इसके बाद तीन महीने का फ्री YouTube Premium सब्सक्रिप्शन ऑफर दिख जाएगा।
- इस पर क्लिक करें और तीन महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन क्लेम करें।
- हालांकि इसके लिए आपको अपने बैंक कार्ड डिटेल्स डालने के लिए कहा जाएगा।
- वहीं कुछ यूजर्स को सिर्फ 1 महीने का ऑफर मिल रहा है, जबकि कुछ को 3 महीने का ऑफर मिल रहा है।
- अभी इसकी कोई जानकारी नहीं है कि Google इस ऑफर को किस बेस पर दे रहा है।
ये भी पढ़ें : MWC इवेंट में होगी Smartphones की बारिश
कैंसिल करना का भी है ऑप्शन
सभी स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आप बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के तीन महीने तक फ्री में YouTube प्रीमियम का मजा ले सकते हैं। हालांकि, इसके बाद आपको हर महीने 129 रुपये मंथली देने होंगे। इससे बचने के लिए, यूजर्स 3 महीने पुरे होने से कुछ दिन पहले सब्सक्रिप्शन कैंसिल भी कर सकते हैं।
वीडियो से भी जानें एक ट्रिक…
YouTube प्रीमियम के बेनिफिट्स
YouTube प्रीमियम कई बेनिफिट्स ऑफर करता है, जो इसे बाजार में मौजूद अन्य स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म से काफी अलग बना देता है। इस सब्सक्रिप्शन प्लान में आपको फ्री YouTube म्यूज़िक ऐप का एक्सेस भी मिलता है, यूजर्स YouTube प्लेटफॉर्म पर ऐड फ्री कंटेंट का मजा ले सकते हैं। जबकि YouTube म्यूज़िक ऐप म्यूजिक लवर्स के लिए बेस्ट है, जहां आप गाने डाउनलोड कर सकते हैं।
YouTube प्रीमियम प्लान्स की भारत में कीमतें
भारत में YouTube प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन प्लान 129 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। जबकि iOS यूजर्स के लिए YouTube प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन प्लान 169 रुपये से शुरू होता है। तीन महीने वाले प्लान का प्राइस 399 रुपये और बारह महीने वाले प्लान की कीमत 1,290 रुपये है। हालांकि एप्पल यूजर्स के लिए प्राइस अलग हैं। हमारे फोन पर भी ये फ्री वाला ऑफर दिख रहा है लेकिन इसमें केवल 1 मंथ का ही सब्सक्रिप्शन मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : Vivo Y200e 5G भारत में लॉन्च
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
14 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
15 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
17 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
20 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines