YouTube Premium Plans Price Hike: क्या आप भी YouTube प्रीमियम इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। Google ने भारत में करोड़ों YouTube Premium यूजर्स को तगड़ा झटका दिया है। जी हां, कंपनी ने प्रीमियम प्लान्स महंगे कर दिए हैं। कंपनी ने प्लान्स की कीमतों में 58 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानें…
पहले ही लागू कर दी नई कीमतें
दरअसल, कंपनी ने स्टूडेंट, इंडिविजुअल और फैमिली प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है और नई कीमतें पहले से ही लागू कर दी गई हैं। YouTube ने भी इस बढ़ोतरी के बारे में यूजर्स को ईमेल भेजना शुरू कर दिया है, जहां यूजर्स को मेम्बरशिप जारी रखने के लिए नई कीमतों के साथ प्लान लेने के लिए कहा गया है।
YouTube प्रीमियम प्लान हुए इतने महंगे
YouTube प्रीमियम का मंथली स्टूडेंट प्लान 12.6 प्रतिशत की कीमत वृद्धि के साथ 79 रुपये से बढ़कर 89 रुपये का हो गया है, जबकि इंडिविजुअल मासिक प्लान 15 प्रतिशत की कीमत वृद्धि के साथ 129 रुपये से बढ़कर 149 रुपये हो गया है। वहीं, मंथली फैमिली प्लान 189 रुपये से बढ़कर 299 रुपये का हो गया है, जो अब 58 प्रतिशत अधिक महंगा हो गया है। इस प्लान में 5 लोगों को एक मेम्बरशिप पर YouTube प्रीमियम का इस्तेमाल करने की सुविधा मिलती है।
क्वार्टरली और इयरली प्लान्स भी हुए महंगे
अलग-अलग मंथली, क्वार्टरली और इयरली प्रीपेड प्लान की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है, जिनकी कीमत अब 159 रुपये, 459 रुपये और 1,490 रुपये हो गई है। ये नई कीमतें नए सब्सक्राइबर और मौजूदा प्रीमियम यूजर दोनों के लिए लागू कर दी गई हैं। YouTube प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में ऐड फ्री स्ट्रीमिंग, 1080p पर हाई-बिटरेट स्ट्रीमिंग, ऑफलाइन डाउनलोड, बैकग्राउंड प्लेबैक और YouTube म्यूज़िक पर ऐड फ्री स्ट्रीमिंग जैसे बेनिफिट्स मिलते हैं।
ये भी पढ़ें : लो भाई आ गई डेट…इस दिन लॉन्च होगी iPhone 16 सीरीज; फटाफट देखें डिटेल्स
संबंधित खबरें
Apple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर भी लागू हुआ नया नियम
29 mins agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
15 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
19 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
21 hrs agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
1 day agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
1 day agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines