YouTube New Upcoming AI Features: गूगल जल्द ही YouTube पर यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर्स को पेश करने की तैयारी कर रहा है। वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म वर्तमान में तीन नए एआई-बेस्ड फीचर्स की टेस्टिंग कर रहा है, जिसका उद्देश्य लंबे वीडियो को नेविगेट करने में आसान करना, कमैंट्स के साथ जुड़ना और एजुकेशनल मटेरियल से सीखना आसान बनाना है। साथ ही प्लेटफार्म पर चैटबॉट भी आ रहा है जो आपके सवालों का जवाब भी देगा। आइए इन AI फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
स्किप टू गुड पार्ट्स
ये AI फीचर उन लोगों के लिए काफी खास होने वाला है जो प्लेटफार्म पर लंबे वीडियो देखते हैं। जल्द आ रहा ये फीचर आपको वीडियो के उस पार्ट पर ले जाएगा जो सबसे अहम है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको बस नॉर्मल जैसे वीडियो डबल-टैप करके स्किप करते हैं उस ऑप्शन को यूज करना है इसके बाद आपको AI के जरिए हाइलाइट पार्ट पर जाने की सुविधा देगा। अभी के लिए, यह AI वीडियो नेविगेशन टूल केवल यूएस में YouTube प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है। हालांकि, यह उन लोगों के लिए गेम-चेंजर फीचर बन सकता है जो यूट्यूब के जरिए पढ़ाई करते हैं।
ये भी पढ़ें : E-Challan Scam: चालान कटने का आया है मैसेज तो हो जाएं सावधान! बैंक खाता हो सकता है खाली
Categorised कमैंट्स
यूजर क्रिएटर की वीडियो से कैसा फील कर रहे हैं और किस तरह के कमैंट्स कर रहे हैं इन्हें भी जल्द ही AI के जरिए हाइलाइट किया जाएगा। जिससे चैट में शामिल होना या ऑडियंस रिएक्शन के बेस पर नए कंटेंट आईडिया गेनेराते करना आसान बना देगा। हालांकि अभी ये फीचर टेस्टिंग में है और अगर आप भी बीटा प्रयोग से जुड़े हुए हैं, तो इसका यूज कर सकते हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जल्द ही Sort by Topics ऑप्शन दिखाई देगा। इसके बाद एआई-जनरेटेड कमेंट समरी देखने को मिलेगी।
AI Chatbot
तीसरे एआई फीचर का उद्देश्य इंटरैक्टिव और एजुकेशनल कंटेंट देखने वाले लोगों को बेहतर एक्सपीरियंस देना है। वीडियो देखते समय, ऑडियंस को कंवर्सशनल AI टूल तक पहुंचने के लिए “Ask” बटन मिलने वाला है जो आपके वीडियो प्लेबैक को रोके बिना सभी सवालों का जवाब देगा। अभी इनमें से कोई भी AI फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है लेकिन प्रीमियम मेंबर पहले से ही इनमें से कुछ फीचर्स को एक्सेस कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
iPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 hr agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
4 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
2 days agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines