YouTube New Features 2025: पिछले कुछ वक्त में गूगल ने यूट्यूब के लिए कई नए फीचर्स को रोल आउट किया है जबकि प्रीमियम यूजर्स के लिए तो सबसे खास फीचर्स पेश किए हैं। आए दिन इसका क्रेज बढ़ रहा है। हालांकि कुछ लोग यूट्यूब प्रीमियम फ्री में इस्तेमाल करने के लिए वीडियो लाइट जैसे थर्ड-पार्टी ऐप्स का सहारा भी ले रहे हैं, जबकि कुछ इसके सब्सक्रिप्शन पर हर महीने पैसे खर्च कर रहे हैं और बेहतरीन फीचर्स का मजा ले रहे हैं। वहीं, एक बार फिर गूगल ने यूट्यूब प्रीमियम यूजर्स के लिए कई जबरदस्त फीचर्स पेश किए हैं। चलिए इन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं…
High-Quality Sound
अगर आप High-Quality Sound में यूट्यूब वीडियो देखना चाहते हैं तो गूगल अब आपके लिए 256kbps बिटरेट पर ऑडियो सपोर्ट लेकर आया है। इस अपग्रेड के साथ साउंड क्वालिटी नेक्स्ट लेवल पर पहुंच जाती है जिससे म्यूजिक और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस और भी जबरदस्त हो जाता है। YouTube Music पर ये फीचर पहले से मौजूद है, लेकिन अभी आप इसे यूट्यूब वीडियो में भी एन्जॉय कर सकते हैं।
PiP मोड में चलेंगे शॉर्ट्स
इतना ही नहीं अब आप यूट्यूब शॉर्ट्स का मजा पिक्चर-इन-पिक्चर यानी PiP मोड में भी ले सकते हैं। पहले इस फीचर को सिर्फ रेगुलर वीडियो के लिए रोल आउट किया गया था लेकिन अभी आप इसे शॉर्ट्स में भी यूज कर सकते हैं। ऐसे में आप WhatsApp का इस्तेमाल करते हुए शॉर्ट्स वीडियोस का मजा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : गजब के AI फीचर्स, पावरफुल कैमरा के साथ Galaxy S25 Series लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
ऑफलाइन चलेंगे शॉर्ट्स
iOS यूजर्स के लिए तो कंपनी गजब का शॉर्ट्स में ऑटोमेटिकली डाउनलोड फीचर लेकर आई है जिसकी मदद से आप बिना इंटरनेट यानी ऑफलाइन शार्ट वीडियो देख सकते हैं।
खास Ask Music फीचर
इसके अलावा गूगल ने यूट्यूब म्यूजिक में “Ask Music” नाम से एक नया फीचर पेश किया है। इस फीचर की मदद से आप सिर्फ एक वॉयस कमांड से स्पेसिफिक प्लेलिस्ट या म्यूजिक का मजा ले सकते हैं।
Ask Chat फीचर
खास iPhone वालों के लिए गूगल ने YouTube ऐप में एक नया Ask Chat बटन भी ऐड किया है। इस बटन की मदद से आप वीडियो में जो दिख रहा है उससे जुड़ा अपना कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
5 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
6 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
9 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
10 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
12 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines