YouTube New Features 2024: यूट्यूब लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर्स और अपडेट ला रहा है। इन अपडेट्स का मकसद यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देना और उन्हें वीडियो देखने का एक नया तरीका प्रदान करना है। कंपनी ने हाल ही में वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर 7 बड़े बदलाव किए हैं। चलिए आज इन्ही के बारे में जानते हैं…
आ गए ये 7 नए फीचर्स
वीडियो स्पीड कंट्रोल
अब आप वीडियो की स्पीड को 0.05 इंक्रीमेंट में कम या ज्यादा कर सकते हैं। जिससे आपको वीडियो देखने के तरीके पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है। यह सुविधा उन यूजर्स की जरूरतों को पूरा करती है जो कंटेंट को स्लो या फास्ट करके देखते हैं।
बेहतर मिनीप्लेयर
नए अपडेट के बाद मिनीप्लेयर का साइज अब आप बदल सकते हैं और उसे कहीं भी ले जा सकते हैं। जिससे यूजर्स पहले की तरह मल्टीटास्क कर सकते हैं।
AI से बने थंबनेल
प्लेलिस्ट के लिए कस्टम थंबनेल बनाना अब और आसान हुआ है। प्लेलिस्ट क्रिएटर अब कस्टम थंबनेल डिजाइन कर सकते हैं। आप अपनी खुद की फोटो अपलोड कर सकते हैं या जनरेटिव AI का इस्तेमाल करके थंबनेल बना सकते हैं।
Collaborative प्लेलिस्ट
नए अपडेट के साथ आप दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर प्लेलिस्ट बना सकते हैं और उन्हें आसानी से शेयर भी कर सकते हैं।
स्लीप टाइमर
नए अपडेट के साथ अब अगर आप वीडियो देखते हुए सो जाते हैं तो टाइमर सेट करके वीडियो को ऑटोमैटिकली रोक सकते हैं। ये फीचर लाखों यूजर्स के लिए काफी यूजफुल होने वाला है।
बैज
क्रिएटर्स जल्द ही अपनी अचीवमेंट्स को दिखाने के लिए बैज अर्जित कर सकते हैं।
टीवी पर बेहतर एक्सपीरियंस
टीवी पर YouTube को एक विज़ुअल रिफ्रेश अपडेट मिला है। चाहे शॉर्ट्स देखना हो या क्रिएटर चैनल ब्राउज करना हो, इंटरफेस अब ज्यादा इमर्सिव हो गया है।
ये भी पढ़ें : Apple ने फिर मचाया तहलका… AI वाला iPad Mini किया लॉन्च, जानें कितनी है कीमत
इन अपडेट्स से आपको कैसे होगा फायदा?
- ज्यादा कंट्रोल: यूजर्स को वीडियो देखने पर अधिक कंट्रोल मिलेगा।
- बेहतर एक्सपीरियंस: वीडियो देखने का एक्सपीरियंस और भी मजेदार और आसान होगा।
- कस्टमाइजेशन: यूजर्स अपने हिसाब से प्लेलिस्ट बना सकते हैं और थंबनेल डिजाइन कर सकते हैं।
- कम्युनिटी फीलिंग: बैज के जरिए यूजर्स एक-दूसरे के साथ जुड़ सकते हैं।
कुल मिलाकर, YouTube के ये नए अपडेट यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए लाए गए हैं। ये अपडेट यूजर्स को वीडियो देखने का एक नया तरीका देंगे और उन्हें और अधिक क्रिएटिव बनने का मौका देंगे।
संबंधित खबरें
Dark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
43 mins agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
22 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines