Youtube ने रोल आउट किए कई जबरदस्त फीचर्स, गुनगुना कर भी सर्च कर पाएंगे Songs
Youtube New Features 2023: YouTube ने अपने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स को रोल आउट किया है जो यूजर एक्सपीरियंस को काफी शानदार बना देते हैं।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Youtube New Features 2023: YouTube ने हाल ही में अपने मोबाइल ऐप पर कई नए जबरदस्त फीचर्स को रोल आउट किया है जो पहले केवल प्रीमियम यूजर्स तक सीमित थे। वीडियो-शेयरिंग प्लेटफार्म ने एक नया ‘यू’ टैब भी पेश किया है जो मौजूदा ‘लाइब्रेरी’ टैब और अकाउंट पेज को जोड़ कर तैयार किया गया है। कंपनी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि अकाउंट पेज और लाइब्रेरी टैब को मर्ज कर दिया गया है जिससे अब यूजर्स सारा कंटेंट एक ही जगह पर एन्जॉय कर सकते हैं।
नया ‘यू’ टैब ‘लाइब्रेरी’ टैब की जगह लेता है जो निचले नेविगेशन बार के दाहिने कोने पर दिखाई देगा। यूट्यूब ने ‘लाइक’ और ‘सब्सक्राइब’ बटन में भी कुछ बदलाव किए हैं, जो अब टैप करने पर चमकने लगते हैं और एक फैंसी स्पार्कल एनीमेशन दिखाई देता है। आइये सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
YouTube ने अपने यूजर्स के लिए एक नया लॉक स्क्रीन फीचर रोल आउट किया है जो आपको एक्सीडेंटल टैप से बचाता है। ये फीचर अब मोबाइल और टैबलेट दोनों पर उपलब्ध, इसका यूज वीडियो प्लेबैक के दौरान एक्सीडेंटल टैप और स्वाइप को रोकने के लिए किया जा सकता है।
स्क्रीन लॉक करने के लिए, उस वीडियो पर जाएं जिसे आप देखना चाहते हैं, ऊपर दाईं ओर गियर आइकन दबाएं और ‘स्क्रीन लॉक’ पर टैप करें। अनलॉक करना काफी आसान है क्योंकि स्क्रीन पर कहीं भी टैप करके लॉक आइकन को विजिबल बनाया जा सकता है।
ये फीचर अब तक का सबसे धांसू फीचर है जिसे नए अपडेट के साथ रोल आउट किया गया है। इसके तहत अब यूजर्स किसी भी सॉन्ग को गुनगुना कर भी सर्च कर सकते हैं। इसके लिए कंपनी AI का यूज कर रही है।
जैसा कि नाम से पता चलता है, ‘Stable volume’ ये फीचर यूजर्स को वीडियो में साउंड को ऑटोमेटिकली बैलेंस्ड करने में मदद करता है। यदि किसी वीडियो के वॉल्यूम ज्यादा है तो यह काफी मददगार साबित हो सकता है। Google का कहना है कि यह डिफॉल्ट रूप से ऑन होगा लेकिन इसे आपके फोन पर दिखने में कुछ समय लग सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: