YouTube New Feature: क्या आप भी यूट्यूब पर लाइव स्ट्रीम करते हैं और एक कंटेंट क्रिएटर हैं तो गूगल ने आपके लिए एक और कमाल का फीचर रोल आउट किया है। जी हां, इस नए फीचर के साथ अब लाइव स्ट्रीम और प्रीमियर और भी मजेदार होंगे। दरअसल, यूट्यूब ने Super Chat Goals नाम से एक नया फीचर टेस्ट करना शुरू कर दिया है। इसके जरिए आप अपने व्यूअर्स के साथ मिलकर एक टारगेट सेट कर सकते हैं और इसे पूरे करने के बाद सेलिब्रेशन कर सकते हैं। चलिए इस नए फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं…
क्या है ये Super Chat Goals?
ये नया Super Chat Goals फीचर आपको लाइव स्ट्रीम में एक फिक्स्ड नंबर और वैल्यू के Super Chats पाने का टारगेट सेट करने की सुविधा दे रहा है। जैसे ही आप अपने टारगेट तक पहुंचते हैं, आप अपने व्यूअर्स के साथ क्रिएटिव तरीकों से इस अचीवमेंट को सेलिब्रेशन कर सकते हैं। उदाहरण के लिए आप अगर आप लाइव कोई गेमप्ले में चैलेंज ऐड करते हैं, जैसे “अगला लेवल बिना डैमेज लिए खेलेंगे”। इस तरह आप अपने व्यूअर्स से पूछ सकते हैं कि वे किस तरह का सेलिब्रेशन देखना चाहते हैं।
कौन कर सकता है इसका इस्तेमाल?
कहा जा रहा है कि अभी ये फीचर कुछ ही क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है, जो YouTube Partner Program से जुड़े हुए हैं और जिनके पास Super Chats का ऑप्शन ऑन है। अगर आप टेस्टिंग ग्रुप से जुड़ना चाहते हैं, तो आपके लाइव चैट विंडो में एक नया “Goal” ऑप्शन जल्द ही दिखाई देगा।
Super Chat Goal कैसे सेट करें ?
- इसके लिए आपको सबसे पहले YouTube Studio में Super Chats को ऑन करना होगा।
- इसके बाद लाइव चैट में “Goal” ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद डिटेल्स एंटर करें जैसे आपको, कितने Super Chats चाहिए और अपने गोल की डिटेल्स डालें
- एंड में “Start Goal” पर क्लिक करें और अपने टारगेट को शुरू कर दें।
पहले रोल आउट किया था ये कमाल का फीचर
अगर आपको ये फीचर नहीं मिला है तो कुछ दिन और इंतजार करें। गूगल जल्द ही इसे और भी क्रिएटर्स के लिए लॉन्च कर सकता है। इससे पहले गूगल ने हाल ही में यूट्यूब के लिए एक AI टूल भी पेश किया है जिसे Automatic Dubbing नाम दिया गया था। इस नए AI टूल की मदद से आप वीडियो को अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकते हैं, जो वीडियो देखने के एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाता है। एक तरह से देखें तो AI वाला ये Automatic Dubbing टूल वीडियो को ट्रांसलेट करने के लिए बनाया गया है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines