YouTube में बवाल मचाने आ रहा है नया अपडेट, यूजर और क्रिएटर्स को ऐसे होगा फायदा!

YouTube New Feature: गूगल ने यूट्यूब के लिए एक और खास फीचर पेश किया है जिसकी मदद से क्रिएटर्स और व्यूअर्स के बीच जुड़ाव और मजबूत होगा। चलिए जानें कैसे

YouTube New Feature

YouTube New Feature: अगर आप भी यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं और आप एक क्रिएटर हैं तो गूगल आपके लिए एक और कमाल का फीचर ला रहा है। दरअसल इन दिनों कंपनी एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसमें क्रिएटर्स कमेंट्स का जवाब वॉइस मैसेज का यूज करके दे सकते हैं। जिससे आपको कमेंट सेक्शन में भी क्रिएटर की आवाज सुनाई देगी। देखा जाए तो ये फीचर काफी ज्यादा हेल्पफुल होने वाला है क्योंकि कई बार लिखने की जगह बात को समझाने के लिए वॉइस मैसेज एक अच्छा ऑप्शन होता है। फिलहाल, यह फीचर केवल कुछ ही क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन

कैसे करें वॉइस रिप्लाई?

  • सबसे पहले किसी कमेंट को सेलेक्ट करें जिसका आपको जवाब देना है।
  • इसके बाद साउंड वेव आइकन पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपनी आवाज में रिप्लाई रिकॉर्ड करना है।
  • इसके बाद एंड में ये वॉइस रिप्लाई पोस्ट करें।

विज्ञापन

खास महसूस करवाएगा ये फीचर

हालांकि आपको बता दें कि ये फीचर सिर्फ क्रिएटर्स के लिए उनके खुद के वीडियो पर ही देखने को मिल रहा है। यह फीचर व्यूअर्स को खास महसूस कराने का एक बेहतरीन तरीका हो सकता है। अगर किसी का फेवरेट यूट्यूबर उनके कमेंट का जवाब देता है, तो ये काफी स्पेशल फीलिंग होती है। वहीं, अगर वह जवाब वॉइस मैसेज में हो तो यह व्यूअर्स के लिए और भी खास बन जाता है। YouTube का यह नया फीचर क्रिएटर्स और व्यूअर्स के बीच जुड़ाव को और मजबूत बना देता है।

विज्ञापन

इससे पहले आया था ये फीचर

गूगल ने इससे पहले यूट्यूब के लिए एक खास Super Chat Goals नाम का नया फीचर पेश किया था जिसका यूज करके आप अपने व्यूअर्स के साथ मिलकर एक टारगेट सेट कर सकते हैं और टारगेट पूरा होने पर पैसे भी बना सकते हैं। इस फीचर के साथ आप टारगेट सेट कर सकते हैं और लाइव पर चैलेंज लेकर सुपर चैट ले सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ