YouTube New Feature: पिछले साल जून 2023 में यूट्यूब ने घोषणा की थी कि वह लोगों को उन भाषाओं में वीडियो का मजा लेने में मदद करने के लिए एक AI टूल की टेस्टिंग कर रहा है, जिन्हें वे नहीं समझते। टेस्टिंग के बाद कंपनी ने अब इसे आखिरकार रोल आउट कर दिया है। गूगल ने इस AI टूल को Automatic Dubbing नाम दिया है। इसकी मदद से आप किसी भी भाषा के वीडियो को अपनी भाषा में सुन सकेंगे, जो वीडियो देखने के एक्सपीरियंस को ही बदल कर रख देगा। आसान शब्दों में कहें तो ये Automatic Dubbing टूल वीडियो को ट्रांसलेट करने का काम करेगा।
ये टूल तोड़ देगा लैंग्वेज बैरियर
यह क्रिएटर्स को ग्लोबल ऑडियंस से जुड़ने और लैंग्वेज बैरियर्स को तोड़ने में मदद करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इस सुविधा के पीछे की टेक्नोलॉजी Aloud से आती है, जो एक डबिंग सर्विस है जो Google के Area 120 इनक्यूबेटर के तहत एक छोटे प्रयोग के रूप में शुरू हुई थी। नए टूल के साथ कंपनी इस लैंग्वेज बैरियर्स को तोड़ने वाली है और YouTube कंटेंट को सभी के लिए ला रही है, चाहे आप कहीं से भी हों या कोई भी भाषा बोलते हों। इस टूल से आप हर वीडियो को समझ पाएंगे।
इन भाषाओं में बदलेगा वीडियो
YouTube ने हाल ही में एक ब्लॉग पोस्ट में इस फीचर को पेश किया। एक वीडियो को फ्रेंच से अंग्रेजी में डब किया गया, दूसरे को हिंदी से अंग्रेजी में और तीसरे वीडियो को अब नौ अलग-अलग भाषाओं में चेंज करके दिखाया गया, जिसमें अंग्रेजी (मूल), हिंदी, पुर्तगाली, स्पेनिश, जापानी, इतालवी, जर्मन, फ्रेंच और इंडोनेशियाई शामिल हैं। यह सुविधा दुनिया भर के क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है, हालांकि YouTube ने अभी इसे कुछ ही वीडियो में ऐड किया है।
लिप-सिंक नहीं कर सकता AI टूल
बता दें कि डब किया गया ऑडियो स्पीकर के होंठों की हरकतों से मेल नहीं खाता यानी ये AI टूल लिप-सिंक नहीं कर सकता, लेकिन फिर भी यह काफी बढ़िया है। कुकिंग वीडियो जैसी फास्ट स्पीड वाली वीडियो में भी, डबिंग अच्छी तरह से काम करती है। वर्तमान में, Automatic Dubbing उन क्रिएटर्स के लिए उपलब्ध है जो YouTube पार्टनर प्रोग्राम का हिस्सा हैं और knowledge और एजुकेशनल वीडियो शेयर करते हैं। YouTube का कहना है कि ये AI टूल नेक्स्ट अपडेट में अन्य तरह के वीडियो को भी सपोर्ट करेगा।
ये भी पढ़ें : iOS 18.2 Update: लाखों iPhone यूजर्स को एप्पल का बड़ा तोहफा! आ गया ChatGPT और इतना कुछ
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines