YouTube New AI Features: क्या आप भी पढ़ाई या मनोरजन के लिए यूट्यूब का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए एक बहुत ही कमाल का AI फीचर रोल आउट किया है जिसे Jump ahead कहा जा रहा है। दरअसल इस फीचर के आने के बाद अब आपको पूरी वीडियो देखने की जरूरत नहीं है। इस AI Feature की मदद से आप एक क्लिक पर वीडियो के उस हिस्से में पहुंच जाएंगे जहां क्रिएटर ने कुछ खास बात बताई है।
टाइम सेविंग है ये फीचर
ये फीचर आपका काफी समय बचाएगा। स्टूडेंट्स के लिए तो ये फीचर काफी यूजफुल है। चलिए इसके बारे में जानते हैं। कंपनी का कहना है कि ये फीचर मशीन लर्निंग और व्यूइंग डेटा का यूज करके वीडियो देखने वाले को वीडियो के सबसे खास हिस्से में ले जाता है।
जंप अहेड फीचर
अब आपको वीडियो के स्पेशल पार्ट पर जाने के लिए बार-बार स्क्रीन पर टैप करने की जरूरत नहीं है। YouTube अब “जंप अहेड” फीचर ऑफर कर रहा है। आप जैसे ही अब किसी वीडियो में फॉरवर्ड करने के लिए स्क्रीन पर टैप करेंगे तो डबल-टैप करने के बाद, एक बटन दिखाई देगा, जो आपको वीडियो के उस पार्ट पर ले जाएगा जहां ज्यादातर यूजर्स वीडियो को बिना स्किप किए देख रहे हैं।
ये भी पढ़ें : AC चलाते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, बम की तरह हो सकता है ब्लास्ट
प्रीमियम यूजर्स को मिला फीचर
ये नया बटन गोली की तरह दिख रहा है। “जंप अहेड” बटन स्क्रीन के निचले-दाएं कोने में थोड़ी देर के लिए विज़िबल होता है और अगर तुरंत आप इसका यूज नहीं करते हैं तो कुछ ही सेकंड में ये गायब हो जाता है। कंपनी ने इस फीचर की टेस्टिंग मार्च में शुरू की थी, लेकिन YouTube अब youtube.com/new पेज के जरिए से प्रीमियम यूजर्स को ये खास फीचर दे रहा है।
गुनगुना कर सर्च कर सकते हैं म्यूजिक
इसके अलावा कंपनी एक हम-टू-सर्च फीचर भी पेश कर रही है जो यूजर्स को गुनगुना कर किसी सॉन्ग को सर्च करने की सुविधा दे रहा है। कहा जा रहा है कि ये फीचर अब तक का सबसे जबरदस्त फीचर है जिसे नए अपडेट के साथ कंपनी ने धीरे धीरे रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की मदद से आप किसी भी गाने को गुनगुना कर सर्च कर सकते हैं। ये फीचर AI का यूज करके गाने को ढूंढ़ता है।
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
1 day agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
1 day agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
2 days agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
2 days agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines