YouTube Music New AI Feature: यूट्यूब म्यूजिक को एक नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI फीचर की टेस्टिंग करते हुए स्पॉट किया गया है, जो यूजर्स को एक टूल की मदद से अपने मूड के हिसाब से गाने प्ले करने की सुविधा देगा। नया फीचर टेक्स्ट-बेस्ड प्रॉम्प्ट के साथ काम करेगा, जिसका मतलब है कि यूजर्स अपने मूड के हिसाब से ये बता सकते हैं कि वे क्या सुनना चाहते हैं और इसके बाद AI इसमें सिमिलर गानों वाला एक रेडियो स्टेशन क्रीट कर देगा।
पहले यूजर्स केवल एक गाने या आर्टिस्ट के बेस पर रेडियो बना सकते थे और सिमिलर सांग सुन सकते थे लेकिन नए फीचर के साथ इसमें Music एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा। इससे पुरानी रिपोर्ट में भी ये दावा किया गया था कि YouTube अपने म्यूजिक ऐप के लिए AI टूल तैयार कर रहा है।
YouTube Music AI रेडियो स्टेशन
Reddit यूजर u/kater_pro ने YouTube Music पर एक नया फीचर आने की जानकारी दी है जो अभी टेस्टिंग फेज में है। फीचर के बारे में बताते हुए, Redditor ने कहा है कि यह फीचर यूजर्स को एक प्रॉम्प्ट लिखने की सुविधा देता है जो तुरंत एक कस्टम रेडियो स्टेशन बनाता है। इस फीचर के बारे में अब तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, इसलिए यह भी कंफर्म नहीं है कि कंपनी इसे कब रोल आउट करेगी।
ये भी पढ़ें : Elon Musk ने WhatsApp को बताया ‘Spyware’, मामला जानकर आप भी पकड़ लेंगे माथा!
इन ऐप्स में भी आ रहा ऐसा ही फीचर
दूसरी तरफ YouTube Music के कॉम्पिटिटर Spotify ने भी हाल ही में अपने प्रीमियम यूजर्स के लिए पर्सनलाइज्ड प्लेलिस्ट नाम का एक ऐसा ही फीचर रोल आउट किया है, जो अभी बीटा टेस्टिंग में है। Amazon ने भी अमेरिका में Maestro नाम से एक ऐसा ही फीचर पेश किया है।
कैसे काम करेगा फीचर?
Reddit यूजर द्वारा शेयर की गई एक तस्वीर से पता चलता है कि इस फीचर को ‘Experimental’ तौर पर मार्क किया गया है। जैसे ही आप इस फीचर को ऑन करते हैं तो ये आपसे म्यूजिक के बारे में पूछता है। जहां आप अपने मूड के हिसाब से गाने सुन सकते हैं। जबकि दूसरा स्क्रीनशॉट दिखाता है कि यह AI जेनरेट किया गया रेडियो स्टेशन है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
5 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
7 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
9 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines