नई दिल्ली: YouTube, Google दुनिया का सबसे लोकप्रिय वीडियो प्लेटफ़ॉर्म है। कुछ दिन YouTube ने वेब ऐप में एक नई सुविधा जोड़ी है जो यूजर्स को पीसी और लैपटॉप पर डेस्कटॉप वेबसाइट से सीधे वीडियो डाउनलोड करने की अनुमति देती है।
‘Download’ फीचर के बारे में
बता दें अब तक, YouTube वीडियो केवल मोबाइल ऐप के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकते थे। वहीं, डेस्कटॉप वर्जन में यूट्यूब के लिए ‘सेव’ का ऑप्शन आता है। हालांकि, अब वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म ने डेस्कटॉप यूजर्स के लिए भी एक नया ‘Download’ फीचर शुरू किया है। इस फीचर की मदद से डेस्कटॉप और लैपटॉप यूजर्स वीडियो पर सिंगल क्लिक की मदद से सीधे हाई-क्वालिटी वीडियो डाउनलोड कर सकेंगे।
अभी पढ़ें – iPhone 14 Manufacturing: खुशखबरी! अब भारत में भी लेटेस्ट आईफोन की कीमतें हो जाएंगी कम, ये है वजह
कई टिप्सटर ने ट्विटर के सामने इस नए फीचर की जानकारी पब्लिक की है। पहले माना जाता था कि टेस्टिंग फेज में कुछ ही यूजर्स को यह फीचर मिलता होगा, लेकिन जैसे ही हमने अपने यूट्यूब चैनल पर वीडियो चलाया, हमें नीचे लाइक, शेयर के साथ वीडियो का एक नया ‘Download’ विकल्प भी देखने को मिला।
यूट्यूब के इस नए डाउनलोड फीचर को कई यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा चुका है। हालांकि, इस फीचर को फेज मैनेजर में रोलआउट किया गया है, जिसे सभी तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। संभावना है कि आने वाले दिनों में उन यूजर्स को भी डाउनलोड का विकल्प मिल जाएगा, जो अभी ‘सेव’ का विकल्प दिखा रहे हैं।
जानें डाउनलोड करने का तरिका
अगर आप भी अपने पसंदीदा Youtube वीडियो को ऑफलाइन डाउनलोड करना और देखना पसंद करते हैं, तो यह फीचर आपके बहुत काम का साबित होगा। वीडियो डाउनलोड करने के लिए आपको बस ‘डाउनलोड’ बटन पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपको वीडियो की क्वालिटी सेलेक्ट करना है। अगर आप कम डाटा खर्च कर वीडियो डाउनलोड करना चाहते हैं तो कम एमबी वाले वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।
अभी पढ़ें – Amazon App Quiz: अमेजन पर इन पांच आसान सवालों का दें जवाब और जीते बंपर इनाम
वीडियो क्वालिटी
इस फीचर के जरिए आप फुल एचडी क्वालिटी तक के वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं। YouTube 144p (निम्न), 480p (मानक), 720p (उच्च) और 1080p (पूर्ण HD) डाउनलोड कर सकते है। जैसे ही आपका वीडियो डाउनलोड हो जाता है, आप उस वीडियो को यूट्यूब वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन में देख सकते हैं।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
47 mins agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
20 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines