How to Get Views on YouTube: दुनियाभर में यूट्यूब एक ऐसा बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है जिसके माध्यम से कई क्रिएटर्स कमाई कर रहे हैं। खाने की रेसिपी बताने से लेकर तरह-तरह की टिप्स को साझा करके कई लोग मोटी कमाई कर रहे हैं। यहां तक की प्लेटफॉर्म पर कई तरह के नए-नए फीचर्स आ चुके हैं जिनकी मदद से क्रिएटर्स के लिए पैसे कमाना और ज्यादा आसान हो चुका है। हालांकि, कुछ के लिए यूट्यूब से कमाई करना एक बड़ा टास्क भी है, जिसके पीछे की वजह प्लेटफॉर्म से अर्निंग न करने की सही जानकारी भी है।

यूट्यूब में एक अच्छे कंटेंट के साथ-साथ व्यूज और सब्सक्राइबर्स का होना बेहद जरूरी है। अगर ये सब न हो तो यूट्यूब से कमाई करना मुमकिन नहीं है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स (YouTube Tips) लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप भी यूट्यूब से मोटी कमाई कर सकते हैं।

यूट्यूब से कैसे कमाए पैसे?

किसी भी यूट्यूबर के लिए प्लेटफॉर्म पर व्यूज लाने के साथ कमाई करना आसान नहीं है। इसके लिए सबसे ज्यादा जरूरी तीन चीजें होती थंबनेल, टाइटल और कैप्शन्स हैं। इन तीनों को क्रिएट करने के लिए एआई की मदद ली जा सकती है।

किन 3 AI से क्रिएट करें थंबनेल, टाइटल और कैप्शन्स?
  1. थंबनेल एआई (Thumbnail.ai)- इस वेबसाइट के जरिए आप आसानी से थंबनेल क्रिएट कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी तरह की एक्सट्रा मेहनत नहीं करनी होगी। अपने कंटेंट के मुताबिक इस वेबसाइट से आप थंबनेल क्रिएट कर पाएंगे।
  2. हैडलाइन्स एआई (Headlines.ai)- ये एक ऐसी साइट है जिसकी मदद से आप टाइट क्रिएट कर सकते हैं। बस आपको डिस्क्रिप्शन में लिखना होगा कि आपको किस तरह का टाइटल चाहिए या आपका कंटेंट कैसा है।
  3. रैपिडटैग्स.आईओ (Rapidtags.io)- इस एआई वेबसाइट की मदद से आपको टैग्स मिल सकेंगे। इसके लिए वेबसाइट पर बस आपको एक कीवर्ड लिखना होगा, जिसके बाद कई सारे टैग्स आपको मिल सकेंगे।

यूट्यूब व्यूज पर कितना मिलता है पैस?

साल 2022 के डेटा पर अगर गौर करें तो अमेरिका में यूट्यूबर्स की कमाई करीब 4600 डॉलर यानी 3,77,234 रुपये हर महीने के हिसाब से हुई। ऐसे में अगर एवरेज लगाएं तो 1,000 व्यूज पर 18 डॉलर यानी करीब 1558 रुपये का भुगतान किया जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ